{"_id":"7245476e-887b-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"police-protesting-against-high-court-decision","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री दरबार पहुंचा वकील-पुलिस विवाद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री दरबार पहुंचा वकील-पुलिस विवाद
जयपुर/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 09 Mar 2013 12:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वकीलों-पुलिस के बीच घमासान का मामला अब मुख्यमंत्री दरबार तक पहुंच गया है। मुख्यमंत्री ने मामला सुलझाने के लिए पुलिस और वकीलों की बैठक बुलाई है।
विज्ञापन
मालूम हो कि आवास संबंधी विभिन्न मांगों को लेकिर आंदोलनरत वकीलों के वरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इससे आंदोलन और उग्र हो गया और तोड़फोड़, आगजनी की घटनाओं के साथ दोनों पक्षों में कई घायल भी हुए। लाठीचार्ज के बाद मामला और गहरा गया।
विज्ञापन
शुक्रवार को आंदोलनरत वकीलों पर लाठीचार्ज मामले में राजस्थान हाईकोर्ट ने जयपुर पुलिस कमिश्नर बी.एल. सोनी सहित नौ पुलिस अधिकारियों को पद से हटाने का आदेश दे दिया। इस आदेश से पुलिस वालों में भी रोष व्याप्त हो गया है और इस पुलिस भी आंदोलन पर उतार आई।
विज्ञापन
हालांकि आला अधिकारियों द्वारा मामला संभाले जाने के बाद पुलिस ने आंदोलन जारी नहीं रखा है। अब इस मामले को सुलझाने के लिये मुख्यमंत्री ने हस्तक्षेप किया। शुक्रवार को सरकार ने हाईकोर्ट के आदेश का सम्मान करने की बात कही थी।