{"_id":"63cf576b465f4220a068e93e","slug":"police-freed-three-people-from-kidnappers-2023-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur: पुलिस ने तीन चरवाहों को डकैतों के चंगुल से मुक्त कराया, तीन अपहरणकर्ता असलहा समेत गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur: पुलिस ने तीन चरवाहों को डकैतों के चंगुल से मुक्त कराया, तीन अपहरणकर्ता असलहा समेत गिरफ्तार
Tue, 24 Jan 2023 09:29 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 24 Jan 2023 09:29 AM IST
सार
मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले में थाना विजयपुर क्षेत्र से अगवा किए गए तीन चरवाहों को खुशहालपुर के जंगलों से पुलिस टीम ने सकुशल छुड़ा लिया। तीन अपहरणकर्ताओं को असलहा समेत गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
खुशहालपुर के जंगल में पुलिस टीम
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान की धौलपुर-करौली पुलिस, क्यूआरटी तथा श्योपुर पुलिस की टीम ने मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले में थाना विजयपुर क्षेत्र से अगवा किए गए तीन चरवाहों को खुशहालपुर के जंगलों से सकुशल छुड़ा लिया। पुलिस की सघन कॉम्बिग देख डकैत उन्हें छोड़कर भाग गए। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर एक राइफल और दो राउंड बरामद किए हैं।
विज्ञापन
डीजीपी राजस्थान उमेश मिश्रा ने पुलिस टीम के कार्य की सराहना की। वहीं, मध्य प्रदेश के एडीजी क्राइम ने राजस्थान पुलिस के सराहनीय कार्य के लिए धौलपुर पुलिस को 15000 रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया है।
विज्ञापन
फिरौती के लिए किया अगवा
उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले में थाना विजयनगर से तीन चरवाहों को फिरौती के लिए अगवा कर लिया गया था। अपहरणकर्ताओं की लोकेशन चंबल बीड़ क्षेत्र के थाना सरमथुरा, सोने का गुर्जा एवं करौली के मंडरायल आने पर मध्य प्रदेश के एडीजी क्राइम की सूचना पर धौलपुर एसपी धर्मेंद्र सिंह तथा श्योपुर एसपी आलोक कुमार के पर्यवेक्षण में विशेष अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
थानाधिकारी बाड़ी सदर हीरालाल के साथ साइबर सेल, डीएसटी, क्यूआरटी टीम एवं मध्य प्रदेश पुलिस के एसआई विकास तोमर भारत सिंह गुर्जर, हिमांशु भार्गव के नेतृत्व में आई टीम ने 17 जनवरी को चंबल के बीहड़ तथा डांग क्षेत्र के गांव चंदेली, सामरदा, अरौरा, चिरमिल, कसेड, मुरीला, मंडरायल, कूना के जंगल, श्योपुर खुशहालपुर, रिछरा और सरमथुरा के जंगल में जगह-जगह दबिश दी।
सूचना मिलते ही की घेराबंदी
संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़कर पूछताछ की गई। 20-21 जनवरी की देर रात खुशहालपुर के जंगल में डकैत बीरू उर्फ वीरेंद्र नाई निवासी निजामपुर थाना बाड़ी सदर एवं उसके भाई सोनू और पांच-छह अन्य हथियार बंद बदमाशों के होने की सूचना मिलने पर पुलिस टीमों ने घेराबंदी कर दी। पुलिस की घेराबंदी बढ़ती देख बदमाश अगवा किए गए चरवाहों रामस्वरूप यादव, भत्तु बघेल एवं गुड्डा बघेल को जंगल में छोड़ कर फरार हो गए, जिन्हें पुलिस द्वारा दस्तयाब कर एमपी पुलिस को सौंपा गया। बाद में एमपी पुलिस ने घटना में शामिल तीन आरोपियों को असलहा समेत गिरफ्तार किया।