फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Police freed the cattle loaded in the truck in dausa

Dausa: पुलिस ने ट्रक में भरे गोवंश को कराया मुक्त, इलाज के बाद पहुंचाया गौशाला

Tue, 28 Nov 2023 01:17 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 28 Nov 2023 01:17 PM IST
सार

Dausa: दौसा पुलिस ने एक गोवंश से भरे ट्रक को पकड़ा है। जिसमें 15 गाय व 10 बछड़े ठूस ठूस कर भर रखे थे। जिन्हें पुलिस द्वारा ग्रामीणों की मदद से श्री कृष्ण गोपाल गौशाला महुवा पहुंचाया गया।

विज्ञापन
Police freed the cattle loaded in the truck in dausa
पुलिस ने ट्रक में भरे गोवंश को कराया मुक्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दौसा जिले के महुवा उपखंड क्षेत्र के थाना सलेमपुर की खोहरा मुल्ला पुलिस चौकी के सांथा रोड पर रविवार रात्रि को ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने एक गोवंश से भरे ट्रक को पकड़ा। जिसमें 15 गाय व 10 बछड़े ठूस ठूस कर भर रखे थे। जिन्हें पुलिस द्वारा ग्रामीणों की मदद से श्री कृष्ण गोपाल गौशाला महुवा पहुंचाया गया। 

विज्ञापन

सलेमपुर थाना अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि खोहरामुल्ला पुलिस चौकी के पास सांथा रोड पर ग्रामीणों की मदद से गोवंश से भरे हुए एक ट्रक को सलेमपुर थाना पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से पकड़ा, जहां मौके से ड्राइवर और गौ तस्कर भागने में कामयाब हो गए। मौके पर जहां ट्रक में ठूस ठूस कर गोवंश को भर रखा था, जिन्हें रात्रि में ही ग्रामीणों की मदद से श्री कृष्ण गोपाल गौशाला महुआ के व्यवस्थापक गौपुत्र अवधेश अवस्थी के सुपुर्द कर गौशाला पहुंचाया गया। पुलिस ने बताया कि ट्रक में 10 बछड़े 15 गाय को मुंह बंद करके गौ तस्करों ने ट्रक में भर रखा था।

विज्ञापन


पहुंचाया गया गौशाला
समाजसेवी वीरेंद्र मीणा ने बताया कि तस्करी के लिए ले जा रहे गोवंश को बचाने के लिए सलेमपुर थाना पुलिस को धन्यवाद देते हुए बताया कि ग्रामीणों की मदद से खोहरामुल्ला पुलिस चौकी के पास गायों से भरा ट्रक मेरे गांव के जागरूक लोगों द्वारा पकड़ा गया। सभी गायों को पकड़े गए ट्रक द्वारा महुआ स्थित श्री कृष्ण गोपाल गोशाला व्यवस्थापक गौपुत्र अवधेश अवस्थी को सुपुर्द कर गौशाला पहुंचाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार कर उनकी देखभाल सारे पानी की व्यवस्था की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed