फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Police did not register murder case relatives sitting on dharna outside police station

Kota News: पुलिस ने दर्ज नहीं किया हत्या का केस, थाने के बाहर शव रखकर धरने पर बैठे परिजन

Sat, 28 May 2022 10:13 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 28 May 2022 10:13 PM IST
सार

कोटा में हत्या का केस दर्ज नहीं करने से नाराज मृतक के परिजन थाने के बाहर धरने पर बैठ गए। उनकी मांग है कि थाना अधिकारी को निलंबित किया जाए।

विज्ञापन
Police did not register murder case relatives sitting on dharna outside police station
थाने के बाहर धरने पर बैठे परिजन। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान के कोटा में एक युवक की हत्या कर दी गई। परिजनों का आरोप है कि जब वह केस दर्ज कराने थाने पहुंचे तो पुलिस ने ऐसा करने से इनकार कर दिया। इसके बाद मामले ने तूल पकड़ा और परिजनों ने शव थाने के सामने रख प्रदर्शन शुरू कर दिया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला कोटा के बपावर थाना इलाके है। यहां अज्ञात हमलावरों ने एक युवक की धारदार हथियारों से वार कर हत्या कर दी थी। परिजन केस दर्ज कराने बपावर थाने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने से इनकार कर दिया। इससे परिजन नाराज हो गए। 
विज्ञापन


सूचना पर पूर्व विधायक हीरालाल नागर मौके पर पहुंचे और शव को थाने के बाहर रखकर धरने पर बैठ गए। पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने थाना अधिकारी बपावर भंवर सिंह को निलंबित करने की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed