फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Police chased unemployed youths sitting on dharna outside Dharmendra Rathore's house in Jaipur Upen Yadav detained

Jaipur: धरने पर बैठे बेरोजगारों को पुलिस ने खदेड़ा, उपेन यादव ने कहा-संघर्ष अंतिम सांस तक जारी रहेगा

Mon, 21 Mar 2022 06:00 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Mon, 21 Mar 2022 06:00 PM IST
सार

राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष धर्मेन्द्र राठौड़ के घर के बाहर धरने पर बैठे उपेन यादव और उनके साथियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। हालांकि, बाद में पुलिस ने सभी को छोड़ दिया।

विज्ञापन
Police chased unemployed youths sitting on dharna outside Dharmendra Rathore's house in Jaipur Upen Yadav detained
उपेन यादव - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

21 मार्च को जयपुर में राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष धर्मेन्द्र राठौड़ के घर के बाहर धरने पर बैठे बेरोजगार युवाओं को पुलिस ने खदेड़ दिया। राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के अध्यक्ष उपेन यादव सहित कई धरनार्थियों को हिरासत में ले लिया गया। 

विज्ञापन


उपेन यादव ने पुलिस के इस कृत्य की निंदा करते हुए बताया कि चार दिसंबर 2021 को लखनऊ में धर्मेन्द्र राठौड़ की मध्यस्थता में ही बेरोजगारों के साथ समझौता हुआ था। बाद में इस समझौते पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी अपनी सहमति प्रकट की लेकिन साढ़े तीन माह गुजर जाने के बाद भी समझौते की क्रियान्विति नहीं हुई। इसलिए 21 मार्च को धर्मेन्द्र राठौड़ के घर के बाहर धरना दिया गया लेकिन पुलिस ने सरकार के इशारे पर गैर जिम्मेदाराना व्यवहार किया है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बेरोजगारों की मांग को लेकर लगातार प्रदेश में आंदोलन चल रहा है, लेकिन सरकार कोई प्रभावी कार्यवाही नहीं कर रही है। जिसकी वजह से हजारों बेरोजगार सरकारी नौकरियां पाने से वंचित हैं। सरकार के अनिर्णय की वजह से ही अनेक भर्तियां रुकी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि बाद में उपेन यादव ने ट्वीट कर लिखा कि युवा साथियों पुलिस ने मुझे हिरासत से छोड़ दिया है lयुवा बेरोजगारों की विभिन्न मांगों को लेकर संघर्ष अंतिम सांस तक जारी रहेगा और यदि कांग्रेस सरकार युवा बेरोजगारों की विभिन्न मांगे जल्द से जल्द पूरी नहीं करती है तो पूरे प्रदेश में कांग्रेस मुक्त अभियान चलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed