Dholpur : पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान सेल टैक्स चोरी का दो ट्रक माल पकड़ा, चालक हिरासत में
Dholpur: जिले की दिहोली थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सेल टैक्स चोरी का दो ट्रक माल पकड़ा है। दोनों ट्रक चालक को हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है। बालाजीकर विभाग की टीम को मौके पर बुलाकर अग्रिम कार्रवाई के लिए दोनों ट्रक को सुपुर्द किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धौलपुर में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजाखेड़ा-धौलपुर मार्ग पर सघन नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सेल टैक्स चोरी का दो ट्रक माल पकड़ा है। थाना प्रभारी सुमन कुमार चौधरी ने बताया कि मंगलवार को नाकाबंदी के दौरान दो ट्रक को पकड़ा है। दोनों ट्रक की तलाशी लेने पर भारी तादाद में सभी प्रकार का माल पाया गया है। दोनों गाड़ी के चालकों द्वारा माल के संबंध में किसी भी प्रकार के दस्तावेज पुलिस को नहीं दिए हैं।
उन्होंने बताया मामला प्रारंभिक अनुसंधान में सेल टैक्स चोरी का दिखाई दे रहा है। अग्रिम कार्रवाई के लिए वाणिज्य कर विभाग के अधिकारी भारत लाल मीणा को मौके पर बुलाकर दोनों ट्रक माल को सुपुर्द किया गया है। उन्होंने बताया दोनों ट्रक चालक को राउंडअप कर लिया गया है। माल को कहां से लाकर कहां ले जाया जा रहा था। इसकी पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला करीब 40 लाख की सेल टैक्स चोरी का दिखाई दे रहा है। वाणिज्य कर विभाग द्वारा माल के संबंध में बारीकी से जांच पड़ताल की जा रही है।
नाकाबंदी के दौरान मिली कामयाबी
थाना प्रभारी सुमन कुमार चौधरी ने बताया आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए अवैध शराब अवैध राशि एवं अपराधियों की धर पकड़ के लिए पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार के निर्देश में सघन नाकाबंदी कराई जा रही है। नाकाबंदी अभियान के दौरान जिला पुलिस चप्पे चप्पे पर पैनी नजर बनाए हुए हैं। सभी प्रकार के वाहनों की गहन तलाशी ली जा रही है। संदिग्ध लोगों से पुलिस द्वारा पूछताछ भी की जा रही है।