फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Police caught two truckloads of cell tax evasion goods during the blockade

Dholpur : पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान सेल टैक्स चोरी का दो ट्रक माल पकड़ा, चालक हिरासत में

Tue, 24 Oct 2023 05:45 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 24 Oct 2023 05:45 PM IST
सार

Dholpur: जिले की दिहोली थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सेल टैक्स चोरी का दो ट्रक माल पकड़ा है। दोनों ट्रक चालक को हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है। बालाजीकर विभाग की टीम को मौके पर बुलाकर अग्रिम कार्रवाई के लिए दोनों ट्रक को सुपुर्द किया है।

विज्ञापन
Police caught two truckloads of cell tax evasion goods during the blockade
धौलपुर पुलिस की कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धौलपुर में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजाखेड़ा-धौलपुर मार्ग पर सघन नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सेल टैक्स चोरी का दो ट्रक माल पकड़ा है। थाना प्रभारी सुमन कुमार चौधरी ने बताया कि मंगलवार को नाकाबंदी के दौरान दो ट्रक को पकड़ा है। दोनों ट्रक की तलाशी लेने पर भारी तादाद में सभी प्रकार का माल पाया गया है। दोनों गाड़ी के चालकों द्वारा माल के संबंध में किसी भी प्रकार के दस्तावेज पुलिस को नहीं दिए हैं।

विज्ञापन


उन्होंने बताया मामला प्रारंभिक अनुसंधान में सेल टैक्स चोरी का दिखाई दे रहा है। अग्रिम कार्रवाई के लिए वाणिज्य कर विभाग के अधिकारी भारत लाल मीणा को मौके पर बुलाकर दोनों ट्रक माल को सुपुर्द किया गया है। उन्होंने बताया दोनों ट्रक चालक को राउंडअप कर लिया गया है। माल को कहां से लाकर कहां ले जाया जा रहा था। इसकी पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला करीब 40 लाख की सेल टैक्स चोरी का दिखाई दे रहा है। वाणिज्य कर विभाग द्वारा माल के संबंध में बारीकी से जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन

नाकाबंदी के दौरान मिली कामयाबी

थाना प्रभारी सुमन कुमार चौधरी ने बताया आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए अवैध शराब अवैध राशि एवं अपराधियों की धर पकड़ के लिए पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार के निर्देश में सघन नाकाबंदी कराई जा रही है। नाकाबंदी अभियान के दौरान जिला पुलिस चप्पे चप्पे पर पैनी नजर बनाए हुए हैं। सभी प्रकार के वाहनों की गहन तलाशी ली जा रही है। संदिग्ध लोगों से पुलिस द्वारा पूछताछ भी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed