फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Police beat two youth for complaint about selling liquor on contract late night

RAJASTHAN: ठेके पर देर रात बिक रही थी शराब, शिकायत करने पर नाबालिग समेत दो की पुलिस ने उधेड़ी चमड़ी

Tue, 26 Jul 2022 09:20 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Tue, 26 Jul 2022 09:20 PM IST
सार

नाबालिग व एक अन्य अपने गांव के ठेके पर देर रात बिक रही शराब की शिकायत करने थाने पहुंचे थे। शिकायत से खफा हुए थाना प्रभारी सुमन पड़िहार, सिपाही नेतराम के साथ स्कार्पियों में सवार होकर धीरेरा पहुंचे।

विज्ञापन
Police beat two youth for complaint about selling liquor on contract late night
राजस्थान पुलिस ने दो युवकों के साथ की बर्बरता - फोटो : amar ujala

विस्तार

लूणकरणसर में नाबालिग और एक युवक को बबर्रता से पीटने का मामला सामने आया है। पीड़ितों ने मारपीट करने का आरोप थाना प्रभारी और पुलिसकर्मियों पर लगाया है। घटना के बाद से लूणकरणसर के लोगों में पुलिस के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है। सोमवार को पीड़ितों परिजनों ने रेंज पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश पासवान से शिकायत की है। साथ ही शरीर पर लगे पुलिस की बबर्रता के निशान भी दिखाए हैं। शिकायत मिलने पर आईजी ने एसपी को जांच के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, दोनों लोग अपने गांव के ठेके पर देर रात बिक रही शराब की शिकायत करने थाने पहुंचे थे। आरोप है कि देर रात बिकने वाली शराब की शिकायत से खफा हुए थाना प्रभारी सुमन पड़िहार, सिपाही नेतराम के साथ स्कार्पियो में सवार होकर धीरेरा पहुंचे। मनीराम गोदारा के घर में घुस कर नाबालिग विष्णु पुत्र सतपाल विश्रोई और  उसके साथी अनिल रोझ को जबरदस्ती कार में डालकर थाने ले आए। आरोप है कि यहां उनके साथ में जमकर मारपीट की गई। 
विज्ञापन


आईजी ने सौंपी जांच 
बर्बरता की हद पार करने वाले इस मामले में आईजी ओमप्रकाश ने बीकानेर एसपी योगेश यादव को मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद ही सही तथ्य निकलकर सामने आएंगे। उधर, आईजी से परिजनों ने लूणकरणसर थाना प्रभारी सुमन पडि़हार, कांस्टेबल नेतराम, सुरेश मीणा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी लगाए आरोप
पीड़ितों का आरोप है कि थाना प्रभारी ने बबर्रता दिखाते हुए पुलिस कर्मियों से कहा कि नाबालिग की उम्र अठ्ठारह साल दर्ज करो और उसके साथ ठीक से मारपीट की जाए। ताकि आगे से ये शराब ठेकेदार ओमसिंह के खिलाफ शिकायत करना भूल जाए। आरोप है कि मारपीट के बाद पुलिस ने दोनों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। बाद में मेडिकल मुआयना कर एडीएम के सामने पेश किया। 


यह है मामला 
जानकारी के मुताबिक, दोनों ने कुछ दिन पहले गांव के ठेके में देर रात तक शराब की अवैध बिक्री को लेकर ठेकेदार ओमसिंह के खिलाफ लूणकरणसर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप है कि इस मामले में पुलिस ने शराब ठेकेदार के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। उल्टा शिकायत करने वाले नाबालिग विष्णु और उसके दोस्त अनिल रोझ को ही अपने रडार पर ले लिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed