{"_id":"62d7915c149cd97cab7027d9","slug":"police-arrested-the-person-who-threatened-to-kill-by-post-a-video-on-facebook","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: फेसबुक पर वीडियो पोस्ट कर शख्स ने दी जान से मारने की धमकी, इस तरह हुई गिरफ्तारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: फेसबुक पर वीडियो पोस्ट कर शख्स ने दी जान से मारने की धमकी, इस तरह हुई गिरफ्तारी
Wed, 20 Jul 2022 10:53 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Wed, 20 Jul 2022 10:53 AM IST
सार
नागौर में एक शख्स ने फेसबुक पर वीडियो पोस्ट कर डेगाना निवासी एक व्यक्ति को जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
फेसबुक पर वीडियो पोस्ट कर जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नागौर में एक शख्स ने फेसबुक पर वीडियो पोस्ट कर डेगाना निवासी एक व्यक्ति को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने धमकी देने वाले आरोपी श्रीकांत उर्फ राहुल सेन(27) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी को डेगाना पुलिस ने अलवर के शाजहांपुर से गिरफ्तार किया है।
एसपी राममूर्ति जोशी ने बताया कि 8 जुलाई को पकड़े गए आरोपी श्रीकांत उर्फ राहुल ने फेसबुक पर एक वीडियो पोस्ट किया। जिसमें लंगोड़ थाना डेगाना निवासी उम्मेद सिंह राईका को जान से मारने की धमकी दी गई। वीडियो वायरल होने के बाद साइबर सेल की टीम एक्टिव हुई। टीम ने तकनीकी विश्लेषण कर आरोपी की पहचान की।
एसपी जोशी ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश मीणा, सीओ नंदलाल सैनी एवं थानाधिकारी नरेंद्र जाखड़ के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी श्रीकांत उर्फ राहुल को अलवर से गिरफ्तार कर लिया है।