{"_id":"647ae783c94e5eb352015bd5","slug":"police-arrested-the-absconding-gravel-mafia-in-dholpur-after-five-days-2023-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dholpur: फरार बजरी माफिया को पुलिस ने पांच दिन बाद दबोचा, ट्रॉली को सड़क पर छोड़कर हुआ था फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dholpur: फरार बजरी माफिया को पुलिस ने पांच दिन बाद दबोचा, ट्रॉली को सड़क पर छोड़कर हुआ था फरार
Sat, 03 Jun 2023 12:41 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 03 Jun 2023 12:41 PM IST
सार
बीते दिनों नाकाबंदी के दौरान एक बजरी माफिया ट्रॉली को सड़क पर छोड़कर मौके से फरार हो गया था। तब से उसकी तलाश की जा रही थी। बीती रात आरोपी को दबोच लिया गया।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
धौलपुर की सरमथुरा थाना पुलिस ने बीती रात कार्रवाई करते हुए एक बजरी माफिया को गिरफ्तार किया है। पांच दिन पूर्व बजरी माफिया नाकाबंदी के दौरान ट्रॉली को सड़क पर छोड़कर फरार हुआ था। आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी देवेंद्र शर्मा ने बताया कि वांछित अपराधी एवं बदमाशों की धरपकड़ के लिए ऑपरेशन सुदर्शन चक्र में चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया 27 मई 2023 को थाना इलाके में बजरी माफिया को पकड़ने के लिए नाकाबंदी की गई थी। नाकाबंदी के दौरान एक बजरी माफिया ट्रॉली को सड़क पर छोड़कर मौके से फरार हो गया था। तब से उसकी तलाश की जा रही थी।
विज्ञापन
बीती रात मुखबिर की सूचना पर बजरी माफिया 25 वर्षीय बृजमोहन उर्फ बिज्जो पुत्र श्याम सिंह मीणा निवासी रीछरा को दबोच लिया गया है। उन्होंने बताया आरोपी के कब्जे से ट्रैक्टर भी बरामद हुआ है। आरोपी ट्रॉली को पूर्व में ही सड़क पर छोड़ कर फरार हुआ था। थाना प्रभारी ने बताया आरोपी के खिलाफ धारा 29/51 वन्य जीव संरक्षण अधिनियम एवं 41,42 फॉरेस्ट एक्ट में आपराधिक प्रकरण दर्ज किया है। बजरी माफिया को गिरफ्तार कर पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है। उन्होंने बताया अनुसंधान में बजरी तस्करी के महत्वपूर्ण ठिकानों की जानकारी मिल सकती है।
विज्ञापन