फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Police arrested father and son accused of Sextortion in Bharatpur

Sextortion: सोशल मीडिया पर लड़की बन ठगी कर रहे पिता-पुत्र को पुलिस ने किया गिरफ्तार, फोन से मिले अश्लील वीडियो

Fri, 18 Mar 2022 11:40 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 18 Mar 2022 11:40 PM IST
सार

आरोपी और उसके बेटे के पास मिले मोबाइलों से पुलिस को कई अश्लील वीडियो, सेक्स चैट के साथ पेटीएम अकाउंट और मेल आईडी भी मिली हैं। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन
Police arrested father and son accused of Sextortion in Bharatpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान के भरतपुर में सेक्सटॉर्शन के आरोप में पुलिस ने पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी लकड़ी बनकर लड़कों से बात करते फिर अश्लील वीडियो बनाकर उनसे रुपए मांगते थे। पुलिस ने शुक्रवार को बिड़गवा गांव से अजीम मेव  (58) और उसके नाबालिग बेटे को पकड़ा है। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आरोपी और उसके बेटे के पास मिले मोबाइलों पुलिस को कई अश्लील वीडियो, सेक्स चैट के साथ पेटीएम अकाउंट और मेल आईडी भी मिली हैं। सोशल मीडिया पर लड़की बनकर पिता-पुत्र लोगों से दोस्ती कर ठगी की वारदात को अंजाम देते थे। इसके लिए वह बातचीत के दौरान अश्लील वीडियो बना लेते थे, फिर उसे वायरल करने की धमकी देकर रुपये मांगे थे। अब तक दोनों कई वारदात को अंजाम दे चुके हैं।  
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पुलिस ने शुक्रवार को गांव बिड़गवा के एक खेत में पेड़ के नीचे मोबाइल पर अश्लील चैट कर रहे पिता पुत्र को पकड़ा है। आरोपी अजीम मेव पुत्र भाग मल (58) इसी गांव का रहने वाला है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।  पुलिस ने बताया कि  पकड़े गए दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। आरोपी अब तक कितने लोगों को ठगी कर चुके हैं। इस संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed