{"_id":"6468bfce43145bcfb202f093","slug":"pm-narendra-modi-to-visit-bikaner-soon-will-also-inaugurate-jamnagar-ludhiana-expressway-2023-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: PM मोदी का दौरा-जनसभा जल्द, जामनगर- लुधियाना एक्सप्रेस वे का करेंगे लोकार्पण, गडकरी आएंगे हनुमानगढ़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: PM मोदी का दौरा-जनसभा जल्द, जामनगर- लुधियाना एक्सप्रेस वे का करेंगे लोकार्पण, गडकरी आएंगे हनुमानगढ़
Sat, 20 May 2023 06:10 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 20 May 2023 06:10 PM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही राजस्थान के बीकानेर संभाग के दौरे पर आएंगे। मोदी राजस्थान में जामनगर-लुधियाना एक्सप्रेस वे का लोकार्पण करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दौरा फाइनलाइज होने से पहले केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी 22 मई को बीकानेर संभाग के दौरे पर आ रहे हैं।
विज्ञापन
मोदी राजस्थान में जामनगर-लुधियाना एक्सप्रेस वे का लोकार्पण करेंगे।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी 22 मई को बीकानेर संभाग के दौरे पर रहेंगे। हाइवे प्रोजेक्ट के प्रोग्रेस और सियासी हालात को देखकर ही पीएम के दौरे की तारीख तय की जाएगी। पीएम मोदी चुनावी साल में राजस्थान को जामनगर-लुधियाना एक्सप्रेस वे का लोकार्पण कर सौगात देंगे। इसलिए कार्यक्रम को नहरी क्षेत्र में बड़ा बनाने की तैयारी है। जामनगर और लुधियाना की जगह राजस्थान को इसलिए चुना गया है, क्योंकि यहां विधानसभा चुनाव हैं। जबकि गुजरात में पिछले दिनों बीजेपी सरकार और पंजाब में आप की सरकार आ चुकी है। चुनावी साल में केंद्र सरकार और बीजेपी राजस्थान पर पूरा फोकस करके चल रहे हैं।
विज्ञापन
नितिन गडकरी 22 मई को करेंगे हाइवे निरीक्षण और हनुमानगढ़ में जनसभा
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकार्पण कार्यक्रम में आने से पहले केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी 22 मई को बीकानेर संभाग में दौरा कर जामनगर-लुधियाना ग्रीन कॉरिडोर का NHAI अफसरों के साथ निरीक्षण करेंगे और रिपोर्ट तैयार करवाई जाएगी कि यह काम कब तक पूरा हो जाएगा। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित करके लोकार्पण करवाया जाएगा। इससे पहले NHAI के कार्यक्रम में पीएम ने दौसा में लोकार्पण कर सभा की थी।
विज्ञापन
गडकरी की रिपोर्ट के बाद पीएम का कार्यक्रम तय होगा
सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 22 मई को हनुमानगढ़ में कई सड़कों का लोकार्पण करने के अलावा एक जनसभा को संबोधित करेंगे।
गडकरी नौरंगदेसर में हाइवे का निरीक्षण करेंगे। सूत्र बताते हैं कि कुछ दूरी तक इस हाइवे पर NHAI अफसरों के साथ उनका कार से भी सफर कर निरीक्षण करने का कार्यक्रम है। हालांकि उनका अधिकृत शेड्यूल जारी नहीं हुआ है। लेकिन शनिवार को प्रदेश भाजपा की लाड़नूं में हुई प्रदेश कार्य समिति की बैठक में क्षेत्र के जिलाध्यक्ष, प्रदेश कार्य समिति सदस्य और विधायक, सांसदो को भी बुलाया गया। सूत्र बताते हैं कि भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत कई सड़कों के लोकार्पण की तैयारियों पर भी इस दौरान चर्चा हुई।
विज्ञापन
गुजरात-राजस्थान-पंजाब को जोड़ने वाला है महत्वाकांक्षी कॉरिडोर
भारतमाला प्रोजेक्ट का बड़ा हिस्सा राजस्थान से होकर गुज़र रहा है। गुजरात-राजस्थान-पंजाब को जोड़ने वाले इस महत्वाकांक्षी कॉरिडोर के ज़्यादातर सेक्शन का काम पूरा हो गया है, बाकी पर भी तेजी से काम चल रहा है। इसके अलावा बीकानेर से जोधपुर और सांचौर जाने वाली सड़क भी तैयार हो चुकी है। जो आम सड़कों से अलग बनाई गई है।बीकानेर में जयपुर रोड, छत्तरगढ़ रोड और जोधपुर रोड से इस रोड पर चढ़ने का ऑप्शन दिया गया है। इस रोड पर व्हीकल आने के बाद यह सड़क सीधा जोधपुर और सांचौर पर ही पहुंचेगी। इसके आगे यह रोड एक ओर गुजरात के जामनगर और दूसरी ओर पंजाब के लुधियाना लेकर जाएगी। इस हाइवे रोड का गुजरात और नहरी क्षेत्र के पड़ोसी राज्य पंजाब से सीधा जुड़ाव होने के कारण विधानसभा से पहले पीएम मोदी से ही गडकरी इसका लोकार्पण करवाना चाहते हैं।
बीकानेर में पीएम मोदी की जनसभा की तैयारी
बीजेपी की ओर से बीकानेर में पीएम नरेंद्र मोदी की एक बड़ी जनसभा की तैयारियां की जा रही हैं। किसान बाहुल्य और मंडी व्यापार वाले इस क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा से पहले तमाम राय मशविरा किए जा रहे हैं। दिल्ली में हुए किसान आंदोलन और तीन कृषि कानून वापस लेने के बाद नहरी क्षेत्र में यह बड़ा कार्यक्रम होने जा रहा है। पीएम मोदी के बन रहे दौरे से पहले हाल ही में बड़े स्तर पर क्षेत्र में गैंगटर्स और गिरोह, आतंकी गतिविधियों में लिप्त संगठनों, खालिस्तान समर्थित संदिग्धों की धरपकड़ की कार्रवाई भी की गई है। राजस्थान में सरसों खरीद के लिए केंद्र सरकार ने प्रति किसान लिमिट 25 क्विंटल से बढ़ाकर 40 क्विंटल कर दी है। इससे पहले चने की खरीद लिमिट भी बढ़ाई गई थी।
पीएम मोदी के 9 साल पूरे होने पर एक महीने चलेंगे कार्यक्रम
पीएम मोदी के 9 वर्ष के कार्यकाल के उपलक्ष में बीजेपी राजस्थान में 30 मई से 30 जून तक विशेष जनकल्याण के कार्यक्रम करेगी। आजादी का अमृत काल, पीएम मोदी के 9 साल के साथ राजस्थान में विधानसभा चुनाव का अब काल रहा है। इसलिए तीनों कालों (पीरियड) को साधने में केंद्र सरकार और बीजेपी जुट गए हैं। राजस्थान में प्रदेश की कांग्रेस सरकार और सीएम गहलोत जनता में लगातार अपने विकास कार्य और उपलब्धियां गिना रहे हैं। ऐसे में केंद्र सरकार भी बड़े स्तर पर राजस्थान में चल रहे अपने विभिन्न प्रोजेक्ट्स को इस चुनावी माहौल में शुरू कर जनसभा करना चाह रही है,ताकि केंद्र की उपलब्धियों के साथ जनता में पैठ बनाई जा सके।