फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   PM Modi spoke to CM Gehlot regarding the fire in Sariska Tiger Reserve

Fire in Sariska: प्रधानमंत्री मोदी ने सीएम गहलोत से की बात, हर मदद का दिया आश्वासन

Wed, 30 Mar 2022 03:40 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: रोमा रागिनी Updated Wed, 30 Mar 2022 03:40 PM IST
सार

सरिस्का के जंगल में लगी आग को बुझाने के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं भीषण आग लगने पर पीएम मोदी ने चिंता व्यक्त की है।

विज्ञापन
PM Modi spoke to CM Gehlot regarding the fire in Sariska Tiger Reserve
पीएम मोदी और सीएम गहलोत - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

सरिस्का के जंगल में लगी आग पर बुधवार तक काबू नहीं पाया जा सका है। वायुसेना के दो हेलीकॉप्टर सुबह सात बजे से आग बुझाने में जुटे हैं। सरिस्का टाइगर रिजर्व में लगी आग को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीएम गहलोत से बातचीत की है। 
विज्ञापन


राजस्थान के सरिस्का टाइगर रिजर्व के जंगलों में लगी भीषण आग पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से बात की। पीएम ने हालात पर चिंता जताई और उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। बता दें, अलवर जिले के सरिस्का टाइगर रिजर्व के जंगलों में रविवार शाम से लगी आग पर काबू पाने के लिए वायु सेना की मदद ली जा रही है। वायु सेना की दो एमआई 17 हेलिकॉप्टर आग बुझाने में जुटे हुए हैं। 

विज्ञापन


राजस्थान की प्रमुख सचिव, वन श्रेया गुहा ने बताया कि आग चौथे दिन अब एक पहाड़ी तक सिमट गई है। आग बुझाने के इस अभियान में वायु सेना के दो हेलिकॉप्टर के अलावा 400 लोग लगे हुए हैं। एक समय यह आग 10 किलोमीटर के क्षेत्र तक फैल चुकी थी। उन्होंने कहा कि एक बार आग बुझ जाए, उसके बाद कितनी वन भूमि जली उसका हिसाब लगाया जाएगा। लेकिन फिलहाल आग बुझाना प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह बताया गया है कि चार वयस्क बाघ और पांच शावक वहां घूम रहे हैं, जहां आग लगी है। लेकिन अधिकारियों का दावा है कि कोई बाघ इसमें नहीं फंसा है। आंकड़ों के मुताबिक सरिस्का 27 बाघों का आशियाना है। कमांडेंट पंकज चौधरी ने कहा, दो एसडीआरएफ की टीम जिनमें 25 कर्मी हैं, वन कर्मियों की आग बुझाने में मदद की। 



जंगल में लगी आग को बुझाने में गांव वाले भी मदद कर रहे हैं। सरिस्का एक पहाड़ी इलाका होने के कारण यहां तापमान 50 डिग्री तक पहुंच रहा है। आग ने जहां विकराल रूप धारण कर लिया है। वहीं ग्रामीणों की फसलों को भी बढ़ते तापमान से नुकसान हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed