प्रधानमंत्री की सभा में गड़बड़ी की आशंका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की गुरूवार को जयपुर के रामलीला मैदान में प्रस्तावित सभा को लेकर राज्य और केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने गड़बड़ी की आशंका जताई है।
एडीजी इंटेलिजेंस दलपत सिंह दिनकर का कहना है कि राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनाव और रामलीला मैदान में प्रधानमंत्री की प्रस्तावित सभा को लेकर केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने भी एडवाइजरी रिपोर्ट भेजी है।
रिपोर्ट में पीएम की सभा में असामाजिक तत्वों की ओर से गड़बड़ी फैलाने की आशंका भी जताई गई है। इस आधार पर कमिश्नरेट को भी सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
जयपुर की सीमाएं सील कर नाकाबंदी की जा रही है। यातायात पुलिस के साथ विशेष तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। होटल, धर्मशाला और धार्मिक स्थलों में भी पुलिस ने तलाशी अभियान चला रखा है।
सुरक्षा के लिए कई जगह सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। रेलवे स्टेशन और बस अड्डे पर भी अवांछित लोगों पर निगाह रखने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।