{"_id":"5f1c2d287584e50c95740fef","slug":"plasma-bank-opens-in-jaipur-for-treatment-of-covid-19-patients-governor-appeals-to-donate","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड-19 मरीजों के इलाज के लिए जयपुर में खुला प्लाज्मा बैंक, राज्यपाल ने की खास अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड-19 मरीजों के इलाज के लिए जयपुर में खुला प्लाज्मा बैंक, राज्यपाल ने की खास अपील
Sat, 25 Jul 2020 06:31 PM IST
Rajeev Rai
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: Rajeev Rai
Updated Sat, 25 Jul 2020 06:31 PM IST
विज्ञापन
Kalraj Mishra and ashok gehlot
- फोटो : Amar Ujala
राजस्थान में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच राज्यपाल ने लोगो से खास अपील की है। प्रदेश के राज्यपाल कलराज मिश्रा ने बताया कि आज से राजस्थान सरकार ने जयपुर के सवाई मान सिंह अस्पताल में प्लाज्मा बैंक की शुरुआत की है। यहां कोरोना के मरीजों का इलाज किया जाएगा।' उन्होंने कोरोना से ठीक हो चुके मरीजों से यहां आकर प्लाज्मा देने की अपील भी की।
विज्ञापन
Rajasthan Government today started a Plasma Bank at Sawai Man Singh Hospital in Jaipur for treatment of COVID-19 patients. I appeal to all #COVID19 recovered patients to donate their plasma: Rajasthan Governor Kalraj Mishra pic.twitter.com/sRzDbVasua
— ANI (@ANI) July 25, 2020
विज्ञापन
उधर राज्य में कोरोना संक्रमण के मामलों में भी लगातार बढ़ोतरी जारी है। यहां अब तक कुल 34178 मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें 9029 सक्रिय मामले हैं और 602 लोगों की मौत भी हुई है। इसके अलावा प्रदेश में कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या भी बढ़कर 24547 हो गई है।
विज्ञापन