{"_id":"5b636ebf4f1c1b49778b5c22","slug":"pilot-vs-gehlot-in-congress-for-cm-face-in-rajasthan-pilot-kept-his-side","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान में सीएम चेहरे पर विवाद बढा, गहलोत के बयान से आहत सचिन पायलट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान में सीएम चेहरे पर विवाद बढा, गहलोत के बयान से आहत सचिन पायलट
ब्यूरो, अमर उजाला, जयपुर
Updated Fri, 03 Aug 2018 05:30 AM IST
विज्ञापन
सचिन पायलट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान में कांग्रेस के मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक गहलोत और प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट के बीच विवाद बढ़ता ही जा रहा है। दोनों ओर से चल रही बयान बाजियों के बीच प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट ने अपना पक्ष रखा है। सचिन पायलट ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक गहलोत का बिना नाम लिए कहा कि आजादी के बाद पहली बार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 21 सीटों पर सिमट गई थी, तब राहुल गांधी ने उन्हें कमान सौंपी थी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि गहलोत ने खुद के लिए कहा था कि 10 साल मुख्यमंत्री रहने के बाद अब कौन से नए चेहरे की जरूरत है। हालांकि इसके बाद उन्होंने यू-टर्न ले लिया था। पायलट ने आस्ट्रेलिया से लौटकर पत्रकारों से कहा कि सामूहिक नेतृत्व में चुनाव होंगे।
विज्ञापन
पार्टी के बड़े नेताओं को यह नहीं भूलना चाहिए कि वे पार्टी की बदौलत ही बड़े बने हैं। ऐसे में उन्हें ऐसा कोई भी काम नहीं करना चाहिए, जिससे पार्टी को नुकसान हो। उन्होंने कहा कि जनता, कांग्रेस की ओर उम्मीद की नजरों से देख रही है। आपसी बयानबाजी से जनता के मनोबल को ठेस लगती है। बड़े नेताओं को इन सबसे बचना चाहिए।
विज्ञापन