फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   People took to streets in protest against Minister Zahida Khan says Congress should give ticket to new face

Rajasthan: मंत्री जाहिदा के विरोध में सड़कों पर उतरे लोग, कहा- नए चेहरे को टिकट दे कांग्रेस, तभी देंगे वोट

Thu, 31 Aug 2023 08:37 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 31 Aug 2023 08:37 PM IST
सार

मंत्री जाहिदा के खिलाफ डींग जिले के कामां क्षेत्र के अमरुका गांव के पास सैकड़ों लोग टैंट लगाकर इकट्ठे हो गए। उन्होंने जाहिदा खान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोगों ने कहा कि वे कांग्रेस का विरोध नहीं कर रहे हैं, बल्कि जाहिदा खान के खिलाफ हैं।

विज्ञापन
People took to streets in protest against Minister Zahida Khan says Congress should give ticket to new face
मंत्री जाहिदा खान के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले गहलोत सरकार में मंत्री और डींग जिले के कामां से विधायक जाहिदा खान की मुश्किलें बढ़ गईं हैं। मंत्री जाहिदा के खिलाफ गुरुवार को लोग सड़कों पर उतर आए। उन्होंने कांग्रेस से मांग करते हुए कहा कि जाहिदा खान को छोड़कर पाटी कामां से किसी को भी टिकट दे, हम उसे जिताएंगे। अगर, कांग्रेस जाहिदा खान को टिकट देती है तो मेव समाज का कोई भी व्यक्ति उन्हें वोट नहीं देगा। इस दौरान मंत्री जाहिदा के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों और पुलिस के बीच झड़प भी हुई।

विज्ञापन


मंत्री जाहिदा के खिलाफ डींग जिले के कामां क्षेत्र के अमरुका गांव के पास सैकड़ों लोग टैंट लगाकर इकट्ठे हो गए। उन्होंने जाहिदा खान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोगों ने कहा कि वे कांग्रेस का विरोध नहीं कर रहे हैं, बल्कि जाहिदा खान के खिलाफ हैं। 
विज्ञापन


लोगों ने कहा कि सरकार के 5 साल पूरे हो चुके हैं। हम दूसरी विधानसभा क्षेत्र से कामां की तुलना करते हैं तो हम यहां के विकास को बहुत कम पाते हैं। अल्पसंख्यकों के लिए पांच साल में कोई भी प्रोजेक्ट शुरू नहीं किया गया है। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि प्रोजेक्ट का पैसा कमीशन और विधायक के पास चला गया। लोगों ने कहा कि स्कूलों में टीचर नहीं हैं, बच्चों को कोई सुविधा नहीं हैं। ऐसी विधायक को हम दोबारा नहीं जिताएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed