Sawai Madhopur: चोरी का सामान समेट कर भाग रहा था चोर, ऐन मौके पर घरवालों ने पकड़कर कर दी धुनाई
लोगों ने चोर के कब्जे से छह मोबाइल, नगदी और जेवर बरामद किया है। पुलिस ने चोर को हिरासत में ले लिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सवाई माधोपुर जिले के गंगापुरसिटी कस्बे में आए दिन चोरी की वारदात हो रही है। वहीं पुलिस चोरों पर शिकंजा कसने में नाकामयाब साबित हो रही है। शिवपुरी कॉलोनी में लोगों ने चोर को चोरी करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। जिसके बाद उन्होंने चोर की खूब धुनाई की।
एक चोर रविवार की देर रात को एक मकान में घुस गया। उसने घर में रखे हुए कुछ जेवर पैसे और बेशकीमती मोबाइल सिमेट लिए। जैसे ही वह चोरी करके चंपत होने वाला था, तभी मकान में रहने वालों की नींद खुल गई और चोर को रंगे हाथों ही मौके पर धर दबोचा। इस अवसर पर लोगों ने चोर की धुनाई कर डाली।
चोर पकड़े जाने की खबर पर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने अज्ञात चोर के कब्जे से छह से अधिक मोबाइल, नगदी और जेवर बरामद किए हैं। साथ ही बिना नंबर की एक बाइक भी जब्त की है। रामजीलाल प्रजापत के घर में यह वारदात घटित हुई। इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को भी दी गई, जहां मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने चोर को अपनी हिरासत में ले लिया।