फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Patwari and village Pratihari arrested for taking bribe of Rs 20,000 in Bundi

Bundi: बूंदी में पटवारी और ग्राम प्रतिहारी रिश्वत लेते गिरफ्तार, भूमि की रजिस्ट्री के बदले लिए 20 हजार रुपये

Fri, 17 Mar 2023 08:58 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 17 Mar 2023 08:58 AM IST
सार

एसीबी टीम ने बूंदी में पटवार हल्का धनेश्वर और गोपालपुरा तहसील तालेड़ा के पटवारी रामकुमार गुर्जर और ग्राम प्रतिहारी गोबरीलाल ढोली को परिवादी से 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Patwari and village Pratihari arrested for taking bribe of Rs 20,000 in Bundi
बूंदी रिश्वत लेने के आरोपी - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

एसीबी मुख्यालय जयपुर के निर्देश पर विभाग की बूंदी यूनिट ने गुरुवार को यह कार्रवाई की। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अतिरिक्त महानिदेशक हेमन्त प्रियदर्शी (अतिरिक्त चार्ज महानिदेशक) ने बताया कि ए.सी.बी. की बूंदी इकाई को परिवादी की ओर से शिकायत गई कि भूमि को राजस्व रिकार्ड में दर्ज करने की एवज में रामकुमार गुर्जर पटवारी, पटवार हल्का धनेश्वर, अतिरिक्त चार्ज गोपालपुरा तहसील तालेड़ा और गोबरीलाल ढोली ग्राम प्रतिहारी, पटवार हल्का गोपालपुरा तहसील तालेड़ा, जिला बूंदी 50 हजार रुपये रिश्वत राशि की मांग कर परेशान कर रहे हैं।
विज्ञापन


जिस पर एसीबी बूंदी इकाई के उप अधीक्षक पुलिस ज्ञानचंद के निर्देशन में शिकायत का सत्यापन कर गुरुवार को पुलिस निरीक्षक हरीश भारती द्वारा मय टीम के ट्रेप कार्रवाई करते हुए गोबरीलाल ढोली को परिवादी से 20 हजार रुपये की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। आरोपी रामकुमार गुर्जर पुत्र लाखन सिंह निवासी ग्राम फूस पोस्ट धोर, तहसील बसेड़ी, जिला धोलपुर हाल निवासी प्लॉट नं 0 जे 14, कुन्हाड़ी कोटा शहर हाल पटवारी, पटवार हल्का धनेश्वर अतिरिक्त चार्ज गोपालपुरा, तहसील तालेड़ा को भी प्रकरण में गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन


पटवारी ने शिकायत के वेरिफिकेशन के दौरान 10 हज़ार रुपये की रिश्वत ले ली थी
आरोपी पटवारी रामकुमार गुर्जर ने शिकायत के वेरिफिकेशन के दौरान परिवादी से 10 हजार रुपये रिश्वत के रूप में वसूल कर लिए थे। एसीबी के महानिरीक्षक पुलिस सवाई सिंह गोदारा के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ जारी है। एसीबी मामले में भ्रष्टाचार निवारण एक्ट के तहत केस इन्वेस्टिगेशन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed