{"_id":"58e07cc74f1c1b380764029e","slug":"passport-service-center-will-be-launched-in-jaisalmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन बाद जैसलमेर को मिलेगी यह बड़ी सौगात, नहीं लगेंगे जोधपुर के चक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन बाद जैसलमेर को मिलेगी यह बड़ी सौगात, नहीं लगेंगे जोधपुर के चक्कर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 02 Apr 2017 09:53 AM IST
विज्ञापन
indian passport
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैसलमेर के लिए 4 अप्रेल का दिन खुशियों की सौगात लेकर आएगा। सांसद सोनाराम स्वर्णनगरी के पोस्टआफिस में पासपोर्ट केन्द्र का उद्घाटन करेंगे। इस केंद्र के शुरू होने के बाद जैसलमेर वासियों को अब पासपोर्ट बनाने के लिए जोधपुर तक नहीं जाना पड़ेगा। उन्हें यह सुविधा जैसलमेर में ही मिलनी प्रारंभ हो जाएगी। 20 दिन के भीतर उनके घर पासपोर्ट पहुंच जाएगा।
गौरतलब है कि भारत सरकार के विदेश मंत्रालय ने बजट में पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केन्द्र की शुरुआत की है, जिसके तहत राजस्थान के 5 जिलों जैसलमेर, बीकानेर, झुंझुनु, कोटा व झालावाड़ में यह सुविधा रहेगी। इसे मोदी सरकार का अहम कदम बताया जा रहा है।
ये होगी पासपोर्ट की प्रक्रिया
जैसलमेर के पोस्टऑफिस में शुरू हुए केन्द्र से पासपोर्ट बनाने के लिए पहले पासपोर्ट इंडिया डॉट जीओवी डॉट इन पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। साथ ही 1500 रुपए फीस ऑनलाइन जमा करवानी होगी। वहां से आवेदनकर्ता को अपॉइंटमेंट डेट मिल जाएगी। उस तारीख को सेवा केन्द्र में पहुंचकर पहले ए काउंटर पर फिंगर प्रिंट देना होगा, फोटो खिंचवानी होगी। बाद में बी काउंटर पर मूल दस्तावेजों के सत्यापन करवाने के बाद सी काउंटर पर ग्रांटिंग ऑफिसर ग्रांट देगा। इसके बाद इस सेवा केन्द्र से ऑनलाइन पुलिस वैरिफिकेशन के लिए मेल जाएगी और वहां से वैरिफिकेशन होने के बाद पासपोर्ट प्रिंट होकर घर पहुंच जाएगा। इस प्रक्रिया में 15 से 20 दिन का ही समय लगेगा।
विज्ञापन
रोजाना 30 अपॉइन्टमेंट
पासपोर्ट सेवा केन्द्र में शुरुआती चरण में प्रतिदिन 30 अपॉइंटमेंट की सुविधा शुरू की गई है। ऑनलाइन आवेदन के बाद रोजाना 30 आवेदनकर्ताओं को अपॉइंटमेंट दिया जाएगा। इसके बाद आगे की तारीख मिलेगी।