Rajasthan: चित्तौड़गढ़ पुलिस की कार्रवाई, रोडवेज बस स्टैंड से एक करोड़ की ड्रग के साथ यात्री गिरफ्तार
पुलिस ने बाड़मेर निवासी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि वो ड्रग्स कहां से लेकर आया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चित्तौड़गढ़ में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने रोडवेज बस स्टैंड से एक यात्री को एक किलोग्राम एमडी ड्रग के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त एमडी ड्रग की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 1 करोड़ रुपए है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार जिला पुलिस अधीक्षक प्रीति जैन के निर्देशन में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर चित्तौड़गढ़ पुलिस ने रोडवेज बस स्टैंड पर एक युवक की तलाशी ली। पूछताछ के बाद उसके बैग की तलाशी ली गई। बैग में पुलिस को एक किलोग्राम एमडी ड्रग मिली। जिसके बाद पुलिस ने रमेश पुत्र रामप्रताप विश्नोई निवासी बाड़मेर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ में लगी है कि वह एमडी ड्रग कहां से लाया और कहां सप्लाई दी जानी थी।