{"_id":"64b81d5d8952cc884d06ed66","slug":"panic-of-miscreants-near-baba-mastram-ashram-on-moda-mountain-of-jhunjhunu-2023-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhunjhunu: मोडा पहाड़ पर बदमाशों की दहशत, बाबा मस्तराम आश्रम के पास तीन लोगों को बनाया शिकार, वाहन तोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhunjhunu: मोडा पहाड़ पर बदमाशों की दहशत, बाबा मस्तराम आश्रम के पास तीन लोगों को बनाया शिकार, वाहन तोड़े
Wed, 19 Jul 2023 10:59 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Wed, 19 Jul 2023 10:59 PM IST
सार
मोडा पहाड़ पर बाबा मस्तराम आश्रम दो बाइक व एक स्कूटी के साथ तोड़फोड़ की गई। पुलिस भी सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस।
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
झुंझुनूं के मोडा पहाड़ पर बदमाशों ने जमकर दहशत मचाते हुए तीन वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। बदमाशों ने तीन दुपहिया वाहन सवारों को डराया धमकाया और उनके वाहनों के साथ तोड़फोड़ की। जब पीड़ित आवाज सुनकर मौके पर आए, तो बदमाश मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
बदमाशों की इस दहशत फैलाने की घटना में सामने आए पीड़ित ने बताया कि मोडा पहाड़ पर कुछ बदमाश कैंपर गाड़ी और बाइक पर सवार हो आये थे। आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने दो बाइक और एक स्कूटी के साथ तोड़फोड़ कर दी। आवाज सुनने के बाद जब मौके पर पहुंचे तो कैंपर और बाइक से आए बदमाश मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने तुरंत पुलिस थाना कोतवाली पहुंचकर मामले की शिकायत भी की। जिसके बाद आरपीएस प्रशिक्षु कोतवाली प्रभारी कृष्णराज जांगिड़ मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया है।
विज्ञापन
पीड़ित की ओर से झुंझुनूं कोतवाली पुलिस थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरपीएस प्रशिक्षु कोतवाली प्रभारी कृष्णराज जांगिड़ ने बताया मोडा पहाड़ पर बाबा मस्तराम आश्रम है। आश्रम की सीढ़ियां शुरू होती हैं वहां पर दो बाइक एवं एक स्कूटी के साथ तोड़फोड़ की गई है। जिसको कुछ चश्मदीदों ने वारदात को देखा भी है। पुलिस भी सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार करने के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन