फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Pali News: Youth gave the message of road safety through bike rally, took oath to follow traffic rules

Pali News : युवाओं ने बाइक रैली से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश, यातायात नियमों के पालन की शपथ ली

Wed, 25 Dec 2024 10:28 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली Published by: प्रिया वर्मा Updated Wed, 25 Dec 2024 10:28 PM IST
सार

हेलमेट लगाने के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए युवाओं ने बाइक रैली निकालकर यातायात नियमों की पालना की शपथ ली। हेलमेट जागरूकता के लिए युवाओं ने नुक्कड़ नाटक का आयोजन भी किया।

विज्ञापन
Pali News: Youth gave the message of road safety through bike rally, took oath to follow traffic rules
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर में सड़क सुरक्षा और हेलमेट के महत्व को लेकर युवाओं ने आरंभ - द यूथ ऑफ पाली के नाम से जागरूकता अभियान चलाया। इस अभियान के तहत शनिवार को एक भव्य बाइक रैली और नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इस रैली का उद्देश्य युवाओं को हेलमेट पहनने और यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करना था।

विज्ञापन


रैली अंबेडकर सर्कल से शुरू होकर सूरज पोल और अहिंसा सर्कल से होते हुए शिवाजी सर्कल पर समाप्त हुई। इस दौरान रैली में शामिल सभी प्रतिभागियों ने हेलमेट पहनकर यातायात सुरक्षा का संदेश दिया। युवाओं ने हाथों में आकर्षक पोस्टर और बैनर लेकर लोगों को हेलमेट पहनने और यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया। पोस्टरों पर "सड़क पर सुरक्षा, हेलमेट है आवश्यकता" और "जीवन अनमोल है, हेलमेट अपनाएं" जैसे संदेश लिखे थे।
विज्ञापन


शिवाजी सर्कल पर आयोजित नुक्कड़ नाटक के माध्यम से युवाओं ने सड़क दुर्घटनाओं के खतरों और हेलमेट के महत्व को दिखाया। इसके बाद सभी प्रतिभागियों ने यातायात नियमों का पालन करने और हमेशा हेलमेट पहनने की शपथ ली। इस अभियान के आयोजकों ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और हेलमेट के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए यह रैली आयोजित की गई। उन्होंने कहा कि "आरंभ" के माध्यम से युवा समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed