{"_id":"67550c1eb67955dadf0a8e97","slug":"pali-news-unknown-miscreants-set-fire-to-a-pickup-parked-in-the-yard-police-busy-searching-for-the-suspects-2024-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pali News : अज्ञात बदमाशों ने बाड़े में खड़ी पिकअप में लगाई आग, संदिग्धों की तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pali News : अज्ञात बदमाशों ने बाड़े में खड़ी पिकअप में लगाई आग, संदिग्धों की तलाश में जुटी पुलिस
Sun, 08 Dec 2024 08:32 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sun, 08 Dec 2024 08:32 AM IST
सार
कुछ अज्ञात बदमाशों ने बाड़े में खड़ी पिकअप में आग लगा दी। मामला जिले के तखतगढ़ कस्बे का है। पुलिस संदिग्धों की तलाश और वारदात के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पाली जिले के तखतगढ़ कस्बे में एक बड़ी वारदात सामने आई है। वाल्मीकि बस्ती में मुकेश कुमार वाल्मीकि के बाड़े में खड़ी पिकअप को अज्ञात लोगों ने आग के हवाले कर दिया। इस घटना में पिकअप पूरी तरह जल गई, जिससे वाहन मालिक को करीब 4 लाख रुपये का नुकसान हो गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार पीड़ित मुकेश कुमार पशुपालन का काम करता है और पशुओं को लाने-ले जाने में पिकअप का इस्तेमाल करता था। शुक्रवार रात रोजाना की तरह उसने गाड़ी को घर के पास बाड़े में खड़ा किया था। शनिवार सुबह जब उसकी पत्नी शोभा देवी जब बाड़े में लकड़ियां लेने गई तो गाड़ी को पूरी तरह जली हुई हालत में देखा। प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि किसी रंजिश के चलते यह आगजनी की गई है।
विज्ञापन
वारदात की जानकारी मिलने पर मुकेश कुमार ने तुरंत तखतगढ़ थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। गाड़ी के पूरी तरह जल जाने से मुकेश को करीब 4 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। पुलिस संदिग्धों की तलाश कर वारदात के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।
विज्ञापन