{"_id":"66366701dc0ecd32380abaad","slug":"pali-news-thieves-took-out-pension-money-from-an-old-woman-s-bag-inside-the-bank-2024-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pali News: बैंक के अंदर वृद्धा की पेंशन चोरी, बैग में कट मारकर निकाले पैसे, कैमरे में नजर आईं संदिग्ध महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pali News: बैंक के अंदर वृद्धा की पेंशन चोरी, बैग में कट मारकर निकाले पैसे, कैमरे में नजर आईं संदिग्ध महिलाएं
Sat, 04 May 2024 10:19 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 04 May 2024 10:19 PM IST
सार
घटना के बाद पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो दो संदिग्ध महिलाएं नजर आ रही। पुलिस को संदेह है कि इन महिलाओं ने ही वृद्धा की पेंशन पर हाथ साफ किया है।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुईं संदिग्ध महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बैंक से पति की पेंशन के रुपये निकालने के बाद पास बुक में एंट्री करवाने के दौरान एक वृद्धा के बैग के चीरा लगाकर किसी ने 25 हजार रुपये पर हाथ साफ कर दिया, जिसकी शिकायत पीड़िता ने बैंक में की है।
विज्ञापन
वहीं, कोतवाली पुलिस को घटना की जानकारी मिलने पर बैंक में जाकर जब सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो फुटेज में दो संदिग्ध महिलाएं नजर आईं। पुलिस ने महिलाओं की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार आशापूर्णा टाउनशिप में रहने वाली मनोहर कंवर पत्नी लुणसिंह चारण शुक्रवार को पति की पेंशन लेने बैंक ऑफ बड़ौदा गई थी। वहां पर पेंशन के 25 हजार रुपये निकालकर उक्त राशि अपने बैग में रख ली। उसके बाद वो काउंटर पर एंट्री कराने के लिए लाइन में लग गई। इस दौरान किसी ने उनके बैग के कट लगाकर 25 हजार रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन
जानकारी लगने पर पीड़िता ने बैंक प्रबंधन से घटना की शिकायत की। इसके बाद कोतवाली थाना पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो उसमें दो संदिग्ध महिलाएं नजर आईं। आशंका है कि इन महिलाओं ने ही मौका देखकर वृद्धा के बैग के कट लगा उसमें से 25 हजार रुपये पर हाथ साफ किया है। पुलिस इन फुटेज के आधार पर इन संदिग्ध महिलाओं को तलाश में जुटी है।