फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Pali News: Thieves took out pension money from an old woman's bag inside the bank.

Pali News: बैंक के अंदर वृद्धा की पेंशन चोरी, बैग में कट मारकर निकाले पैसे, कैमरे में नजर आईं संदिग्ध महिलाएं

Sat, 04 May 2024 10:19 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 04 May 2024 10:19 PM IST
सार

घटना के बाद पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो दो संदिग्ध महिलाएं नजर आ रही। पुलिस को संदेह है कि इन महिलाओं ने ही वृद्धा की पेंशन पर हाथ साफ किया है।

विज्ञापन
Pali News: Thieves took out pension money from an old woman's bag inside the bank.
सीसीटीवी में कैद हुईं संदिग्ध महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बैंक से पति की पेंशन के रुपये निकालने के बाद पास बुक में  एंट्री करवाने के दौरान एक वृद्धा के बैग के चीरा लगाकर किसी ने 25 हजार रुपये पर हाथ साफ कर दिया, जिसकी शिकायत पीड़िता ने बैंक में की है। 

विज्ञापन


वहीं, कोतवाली पुलिस को घटना की जानकारी मिलने पर बैंक में जाकर जब सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो फुटेज में दो संदिग्ध महिलाएं नजर आईं। पुलिस ने महिलाओं की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार आशापूर्णा टाउनशिप में रहने वाली  मनोहर कंवर पत्नी लुणसिंह चारण शुक्रवार को पति की पेंशन लेने बैंक ऑफ बड़ौदा गई थी। वहां पर पेंशन के 25 हजार रुपये निकालकर उक्त राशि अपने बैग में रख ली। उसके बाद वो काउंटर पर एंट्री कराने के लिए लाइन में लग गई। इस दौरान किसी ने उनके बैग के कट लगाकर 25 हजार रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी लगने पर पीड़िता ने बैंक प्रबंधन से घटना की शिकायत की। इसके बाद कोतवाली थाना पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो उसमें दो संदिग्ध महिलाएं नजर आईं। आशंका है कि इन महिलाओं ने ही मौका देखकर वृद्धा के बैग के कट लगा उसमें से 25 हजार रुपये पर हाथ साफ किया है। पुलिस इन फुटेज के आधार पर इन संदिग्ध महिलाओं को तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed