{"_id":"6639c6a4c8498d2d4a09069d","slug":"pali-news-tempo-overturns-while-trying-to-save-bike-rider-five-workers-injured-in-accident-2024-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pali News: बाइक सवार को बचाने में अनियंत्रित होकर टेम्पो पलटा, हादसे में पांच श्रमिक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pali News: बाइक सवार को बचाने में अनियंत्रित होकर टेम्पो पलटा, हादसे में पांच श्रमिक घायल
Tue, 07 May 2024 11:45 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Tue, 07 May 2024 11:45 AM IST
सार
सड़क पार कर रहे एक बाइक चालक को बचाने के चक्कर में श्रमिकों से भरा एक टेम्पो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे टेम्पो में सवार पांच श्रमिक घायल हो गए।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पाली में आज सुबह श्रमिकों से भरा एक टेम्पो अनियंत्रित होकर पलटी खा गया। इस हादसे से टेम्पो में सवार पांच श्रमिक घायल हो गए, जिनका स्थानीय बांगड़ अस्पताल में उपचार जारी है।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना उस वक्त हुई जब पाली के शेखों की ढाणी निवासी मजदूर पुनायता औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्ट्री में काम करने जा रहे थे। इस दौरान हाईवे पर पुनायता बायपास के निकट एक बाइक सवार को बचाने के दौरान टेम्पो अनियंत्रित होकर पलट गया।
विज्ञापन
दुर्घटना के वक्त टेम्पो में सात से आठ श्रमिक सवार थे, जिनमें से 5 श्रमिकों को हाथ-पैर में चोटें आने के कारण बांगड़ अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
विज्ञापन