फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Pali News: Shivsena Shinde Party organized a grand saffron rally on Bala Saheb Jayanti

Pali News: बाला साहेब की जयंती पर निकाली भगवा रैली, शिवसेना राष्ट्रीय सचिव ने हिंदुओं से किया जुड़ने आह्वान

Thu, 23 Jan 2025 01:56 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 23 Jan 2025 01:56 PM IST
सार

बाला साहेब ठाकरे की जयंती के अवसर पर शिवसेना शिंदे पार्टी द्वारा पाली शहर में विशाल भगवा रैली का आयोजन किया गया। हजारों शिव सैनिकों और नारी शक्ति ने केसरिया ध्वज के साथ भाग लिया। रैली शिवाजी सर्कल से शुरू होकर गीता भवन में समाप्त हुई।

विज्ञापन
Pali News: Shivsena Shinde Party organized a grand saffron rally on Bala Saheb Jayanti
भगवा रैली निकालते युवा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाला साहेब जयंती के अवसर पर शिवसेना शिंदे पार्टी द्वारा पाली शहर में एक विशाल भगवा रैली निकाली गई। इस रैली में हजारों की संख्या में शिव सैनिकों ने भाग लिया और नारी शक्ति ने केसरिया साड़ी और केसरिया साफा में भगवा ध्वज उठाया। रैली के दौरान "जय जय श्री राम" के नारों से पूरा शहर गूंज उठा।

विज्ञापन


विज्ञापन


इस रैली का आयोजन बाला साहेब ठाकरे की जन्म जयंती के अवसर पर किया गया था। जिला अध्यक्ष तखत सिंह सोलंकी के नेतृत्व में यह रैली शिवाजी सर्कल से शुरू हुई और शहर के मुख्य मार्गों और बाजारों से होते हुए गीता भवन में समाप्त हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आम सभा का हुआ आयोजन
रैली के बाद एक विशाल आम सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान महाराष्ट्र से पधारे मुख्य अतिथि शिवसेना राष्ट्रीय सचिव कैप्टन अभिजीत अडसूल ने सभा को संबोधित किया। उन्होंने बाला साहेब के मार्ग पर चलने और सनातन धर्म व शिवसेना शिंदे पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने प्रत्येक हिंदू को शिवसेना से जुड़ने का आगाज किया।

इन्होंने किया संबोधित
इस मौके पर राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष लखन सिंह पवार और संत महात्माओं ने भी मंच को संबोधित किया। शिवसेना जिला पदाधिकारी, मातृशक्ति और कार्यकर्ता गण भी सैकड़ों की संख्या में उपस्थित रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed