फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Pali News Raveena Bhil won Indira Priyadarshini Award topped in 12th in 2022

Pali News: रवीना भील ने जीता 'इंदिरा प्रियदर्शनी पुरस्कार', 2022 में किया था 12वीं में टॉप

Mon, 15 May 2023 07:03 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 15 May 2023 07:03 PM IST
सार

पाली जिले के मणिहारी गांव की रवीना ने इंदिरा प्रियदर्शनी अवार्ड जीतते हुए अपने मजदूर पिता को गौरवान्वित किया है। साल 2022 में 12वीं आर्ट्स में 84.60 परसेन्टेज मार्क्स लाकर रवीना ने एसटी वर्ग में टॉप किया था।

विज्ञापन
Pali News Raveena Bhil won Indira Priyadarshini Award topped in 12th in 2022
रवीना भील ने जीता 'इंदिरा प्रियदर्शनी पुरस्कार' - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाली के मणिहारी गांव निवासी सुखाराम भील की बेटी रवीना भील को 12वीं में एसटी वर्ग में टॉप करने पर इंदिरा प्रियदर्शनी अवार्ड के लिए चुना गया है। उन्होंने मेरिट के आधार पर यह अवार्ड जीता है।

विज्ञापन


रवीना के माता-पिता मजदूरी करके अपना गुजारा चलाते हैं। रवीना ने एक लाख रुपये का इंदिरा प्रियदर्शनी अवार्ड जीत कर परिवार ही नहीं पूरे गांव का नाम रोशन करते हुए इस सफलता और उपलब्धि का श्रेय अपने शिक्षकों और माता-पिता को दिया है।
विज्ञापन


स्कूल छोड़ने की आ गई थी नौबत...
रवीना के माता-पिता मजदूरी कर गुजर बसर करते हैं। उसके परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी सही नहीं होने से उसने 10वीं कक्षा से आगे पढ़ाई बंद करने का सोच ली थी। चूंकि रवीना पढ़ाई में होशियार थी, इसलिए उसके पिता और शिक्षकों ने उसे अपनी आगे की पढ़ाई जारी रखने के लिए मोटिवेट कर उसकी हौसला अफजाई की और उसने स्कूल नहीं छोड़ा और आगे की पढ़ाई जारी रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बनना चाहती है आरएएस अफसर...
रवीना आगे और इसी प्रकार पढ़ाई कर राजस्थान प्रशासनिक सेवा में जाना चाहती है और माता-पिता का मजबूत सहारा बनना चाहती है। रवीना की पढ़ाई का जिम्मा सुमेरपुर से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रंजू रामावत उठा रही हैं और पूरा सहयोग कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed