{"_id":"673f07d11c0aa6d4980cd6ea","slug":"pali-news-minor-kidnapped-and-raped-victim-also-became-mother-culprit-sentenced-to-20-years-2024-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pali News: नाबालिग का अपहरण कर किया दुष्कर्म, पीड़िता मां भी बनी, दोषी को 20 साल की सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pali News: नाबालिग का अपहरण कर किया दुष्कर्म, पीड़िता मां भी बनी, दोषी को 20 साल की सजा
Thu, 21 Nov 2024 03:43 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 21 Nov 2024 03:43 PM IST
सार
नाबालिग को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म करने के दोषी पाए गए व्यक्ति को कोर्ट ने 20 साल की सजा सुनाई है। उसके दुष्कर्म करने से पीड़िता मां भी बन गई थी।
विज्ञापन
दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की सजा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाली जिले की पॉक्सो कोर्ट संख्या-2 ने अपहरण और दुष्कर्म के दोषी पाए गए नैनूलाल को 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही कोर्ट ने दोषी पर जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन
विशिष्ट लोक अभियोजक मनीष ओझा ने बताया कि यह मामला सोजतरोड थाना क्षेत्र का है। 9 फरवरी 2023 को एक व्यक्ति ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि शाहपुरा जिले के हनुमान नगर थाना क्षेत्र निवासी नैनूलाल कोयले का काम करता था। 8 फरवरी 2023 को नैनूलाल ने उसकी नाबालिग भतीजी का अपहरण कर लिया। नैनूलाल ने उससे शादी करने के लिए ऐसा किया था।
विज्ञापन
शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर नाबालिग और आरोपी की तलाश शुरू की। लगभग पांच महीने पहले पुलिस ने नैनूलाल को गिरफ्तार कर और कोर्ट में पेश किया था। जिसके बाद कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
विज्ञापन
दुष्कर्म करने के बाद मां बनी पीड़िता
पॉक्सो कोर्ट संख्या-2 के न्यायाधीश जगदीश वाणी ने इस मामले में सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं की दलीलें सुनीं। कोर्ट ने आरोपी को नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के साथ उसे मां बनाने का दोषी ठहराते हुए 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई।