{"_id":"662b974147de5653b808fd22","slug":"pali-news-lost-life-while-fishing-from-the-pond-four-members-of-the-same-family-drowned-in-water-2024-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pali News: तालाब से मछली पकड़ने के चक्कर में गंवाई जान, एक ही परिवार के चार सदस्य पानी में डूबे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pali News: तालाब से मछली पकड़ने के चक्कर में गंवाई जान, एक ही परिवार के चार सदस्य पानी में डूबे
Fri, 26 Apr 2024 05:30 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Fri, 26 Apr 2024 05:30 PM IST
सार
पाली के चामुंडेरी गांव में गुरुवार रात तालाब से मछली पकड़ने गए एक ही परिवार के चार सदस्यों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। आज सवेरे जब ग्रामीणों ने तालाब में एक शव तैरता देखा तो पुलिस को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पाली जिले के नाणा थाना क्षेत्र के चामुंडेरी गांव में गुरुवार देर रात तालाब में मछली पकड़ने उतरे एक ही परिवार के चार सदस्यों की डूबने से मौत हो गई। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने जब तालाब में एक शव तैरता हुआ देखा तो घटना की सूचना पुलिस व परिजनों को दी।
विज्ञापन
मृतकों की पहचान चामुंडेरी गांव निवासी वर्षीय दिनेश कुमार वाल्मीकी (40) उसका 17 वर्षीय पुत्र गौरव और 15 वर्षीय पुत्र एवं उसके 16 वर्षीय के भांजे मोहित पुत्र विनोद कुमार निवासी पाली के रूप में हुई है।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार ये चारों गुरुवार रात करीब 11 बजे गांव के निकट पहाड़ियों में स्थित तालाब मछली पकड़ने गए थे। संभवत: फिसलन के चलते एक-दूसरे को बचाने के चक्कर में सभी तालाब में डूब गए।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से छह घंटे तक चले रेस्क्यू के बाद चारों शवों को तालाब से बाहर निकाला। फिलहाल चारों शव मोर्चरी में रखवाए गए हैं, जिन्हें पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।