{"_id":"676947d78c914a4b04011f33","slug":"pali-news-colorful-conclusion-of-ranakpur-jawai-dam-festival-interesting-competitions-and-cultural-evening-2024-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pali News : रणकपुर जवाई बांध फेस्टिवल का रंगारंग समापन, रोचक प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक संध्या ने समां बांधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pali News : रणकपुर जवाई बांध फेस्टिवल का रंगारंग समापन, रोचक प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक संध्या ने समां बांधा
Mon, 23 Dec 2024 08:04 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Mon, 23 Dec 2024 08:04 PM IST
सार
मारवाड़-गोड़वाड़ की सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान देने के उद्देश्य से आयोजित रणकपुर-जवाई बांध फेस्टिवल का कल रात रंगारंग सांस्कृतिक संध्या के साथ समापन हो गया।
विज्ञापन
मूंछ प्रतियोगिता के विजेता
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान की सांस्कृतिक और प्राकृतिक धरोहर को विश्व पटल पर स्थापित करने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय रणकपुर जवाई बांध फेस्टिवल 2024 का रविवार रात्रि को रंगारंग समापन हुआ। जिला प्रशासन पाली, पर्यटन विभाग राजस्थान, और नगरपालिका सादड़ी के संयुक्त तत्वावधान में हुए इस महोत्सव ने स्थानीय और विदेशी पर्यटकों को अद्वितीय अनुभव प्रदान किया।
विज्ञापन
रणकपुर की खूबसूरत वादियों में पर्यटक वन्यजीवों को उनके प्राकृतिक आवास में देखकर रोमांचित हुए। इसके अलावा समारोह के दौरान हॉट एयर बैलूनिंग के आयोजन ने रोमांच प्रेमियों के उत्साह को दुगुना कर दिया।
विज्ञापन
महोत्सव के दौरान कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, इनमें रस्साकशी, मूंछ प्रतियोगिता, नींबू-चम्मच दौड़, फोटोग्राफी जैसी प्रतियोंगिताएं प्रमुख रहीं, जिसमें स्थानीय और बाहरी प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन
महोत्सव के दौरान आयोजित हॉर्स एंड कैमल शो दर्शकों के आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा। सजे-धजे घोड़े और ऊंटों के करतबों ने दर्शकों का मन मोह लिया। हॉर्स पोलो के दौरान देशी-विदेशी पावणों का उत्साह चरम पर था।
फेस्टिवल के अंतिम दिन सूर्य मंदिर के समीप आयोजित स्टार नाइट में स्वाराग बैंड ने "पधारो म्हारे देश" और "छाप तिलक सब छीनी" अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। जिला कलेक्टर और सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के तत्वावधान में आयोजित फोटोग्राफी प्रदर्शनी में प्राकृतिक, वाइल्ड लाइफ और सांस्कृतिक थीम पर आधारित तस्वीरों ने दर्शकों का ध्यान खींचा।
इस भव्य आयोजन में संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, उप मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग, बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह, संभागीय आयुक्त डॉ. प्रतिभा सिंह, और अन्य प्रमुख अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। रणकपुर-जवाई बांध फेस्टिवल ने मारवाड़-गोड़वाड़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान दी है, जिसने स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान किया और पर्यटन को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाई।