फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Pali News: Car accident on Pali-Jodhpur highway, husband-wife, innocent injured,

Pali News: पाली-जोधपुर हाईवे पर कार पलटी, पति-पत्नी और मासूम घायल, बच्ची की हालत गंभीर

Fri, 29 Nov 2024 01:50 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 29 Nov 2024 01:50 PM IST
सार

पाली-जोधपुर हाईवे पर शुक्रवार सुबह खारड़ा गांव के पास तेज रफ्तार कार असंतुलित होकर पलट गई। हादसे में घायलों को पाली के बांगड़ अस्पताल ले जाया गया, जहां बच्ची की गंभीर हालत के चलते उसे जोधपुर रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
Pali News: Car accident on Pali-Jodhpur highway, husband-wife, innocent injured,
घायलों को लाया गया अस्पताल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाली में शुक्रवार सुबह पाली जोधपुर मार्ग पर हुए सड़क हादसे में  पति-पत्नी और चार साल की मासूम घायल हो गए, जिसमें मासूम की हालत गंभीर होने पर उसे तत्काल जोधपुर रेफर किया गया है। शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार कार असंतुलित होकर दो-तीन बार पलट गई, इस हादसे में एक मासूम सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों को पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। वहां से गंभीर हालत के चलते मासूम को जोधपुर रेफर किया गया है।

विज्ञापन


कार से उछलकर बाहर गिरी मासूम
जानकारी के अनुसार जवाहर नगर, पाली निवासी इंद्रजीतसिंह पुत्र अमरसिंह, उनकी पत्नी पूजा कंवर और तीन साल की बेटी मानुषी शुक्रवार सुबह कार से जोधपुर में एक शादी अटेंड करके वापस पाली आ रहे थे। इस दौरान हाईवे पर खारड़ा गांव के निकट उनकी कार अंसतुलित होकर सड़क किनारे दो-तीन बार पलट गई। हादसे में कार के गेट खुलने से पिछली सीट पर सो रही 3 साल की मासूम मानुषी उछल कर सड़क किनारे झाड़ियों में जा गिरी। 
विज्ञापन


एंबुलेंस से पहुंचाया बांगड़ अस्पताल
हादसा होता देख खेत में काम कर रहे कुछ लोग मौके पर पहुंचे। तुरंत घायलों को कार से बाहर निकाला। झाड़ियों में गिरी मासूम पर नजर पड़ी तो उसे भी सुरक्षित निकाला और पाली के बांगड़ हॉस्पिटल भेजा गया। घायलों का उपचार किया गया। मासूम बच्ची की हालत गंभीर होने पर उसे जोधपुर रेफर किया गया। घटना की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में घायलों के परिजन बांगड़ हॉस्पिटल पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed