फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Pali News: 70-year-old Pyaridevi missing during stampede in Prayagraj Kumbh

Pali News: पाली से महाकुंभ नहाने प्रयागराज गई वृद्धा भगदड़ में लापता, परिजन बेहाल, सता रहा अनहोनी का डर

Thu, 30 Jan 2025 02:54 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 30 Jan 2025 02:54 PM IST
सार

प्यारीदेवी पाली से 24 जनवरी को बस से रवाना हुई थीं, लेकिन वहां हुई भगदड़ में प्यारीदेवी अपने ग्रुप से बिछड़ गईं। 70 साल की प्यारीदेवी के परिजनों को अनहोनी का डर सता रहा है। लगातार उनकी तलाश में जुटे हैं। 

विज्ञापन
Pali News: 70-year-old Pyaridevi missing during stampede in Prayagraj Kumbh
लापता वृद्धा प्यारी देवी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाली से अपने मोहल्ले के करीब 30 लोगों के साथ प्रयागराज में कुंभ स्नान के लिए गई 70 वर्षीय वृद्धा प्यारी देवी कुंभ में मची भगदड़ में लापता हो गई। उसका अभी तक कुछ पता नहीं चला है।

विज्ञापन


मोहल्ले के लोगों के साथ गईं थी प्रयागराज
प्यारीदेवी अपने मोहल्ले के करीब 30 लोगों के साथ प्रयागराज में स्नान के लिए बस से 24 जनवरी को रवाना हुई थीं। वहां हुई भगदड़ में प्यारीदेवी अपने ग्रुप से बिछड़ गईं। उनके साथ गए लोग उन्हें वहां ढूंढ रहे हैं, लेकिन अभी तक प्यारीदेवी का कोई सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन


सता रहा अनहोनी का भय
प्यारीदेवी के परिजनों ने बताया कि वह वृद्ध हैं और बीपी और शुगर की मरीज भी हैं। उनके परिजनों को डर है कि कहीं उनके साथ कुछ अनहोनी तो नहीं हुई। प्यारीदेवी के भतीजे देवाराम ने बताया कि वहां के प्रशासन से यही निवेदन है कि कैसे भी करके उनकी बुआ को ढूंढें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed