फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Pakistani train carrying tourists reached Zero Line

Rajasthan News: पर्यटकों को लेकर जीरो लाइन तक पहुंची पाकिस्तानी ट्रेन, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट; जानें सबकुछ

Thu, 13 Feb 2025 08:26 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 13 Feb 2025 08:26 PM IST
सार

Rajasthan: पड़ोसी देश पाकिस्तान ने भारत के राजस्थान सीमा से सटे बाड़मेर के खोखरापार (वर्तमान मारवी) तक एक ट्रेन चलाई है। यह ट्रेन पाकिस्तानी टूरिस्टों के लिए चलाई गई है। वहां के लोगों को भारत-पाक का बॉर्डर दिखाया गया।

विज्ञापन
Pakistani train carrying tourists reached Zero Line
पाकिस्तानी ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत का पड़ोसी देश पाकिस्तान राजस्थान से सटे अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पर एक बार फिर से चिंताजनक हालात पैदा करने लग गया है। पाकिस्तान ने भारत की सीमा से सटे बाड़मेर के खोखरापार (वर्तमान मारवी) तक एक फिर से ट्रेन चलाई है। यह ट्रेन पाकिस्तानी टूरिस्टों के लिए चलाई गई है।

विज्ञापन


यहां से पाकिस्तान के लोगों को भारत-पाकिस्तान का बॉर्डर दिखाया जाता है। चार दिन पहले 9 फरवरी को पाकिस्तानी टूरिस्टों की ट्रेन का पहला फेरा खोखरापार (वर्तमान मारवी) तक पहुंचा। उसमें 100 पर्यटक शामिल बताए जा रहे हैं। उन्हें वहां से भारत का बॉर्डर दिखाया गया।
विज्ञापन


हालांकि इस मामले में भारत की सुरक्षा में लगी BSF ने अभी तक कोई बयान नहीं दिया है। वहीं पाकिस्तान के इस कदम के पीछे की मंशा अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। दरअसल भारत और पाकिस्तान के बीच चलने वाली थार एक्सप्रेस के लिए पाकिस्तान ने खोखरापार (वर्तमान मारवी) में एक अस्थायी रेलवे स्टेशन बनाया था। भारत की आपत्ति के बावजूद 2006 में इस सेवा की शुरुआत हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


2019 तक पाकिस्तान से भारत आने वाले यात्रियों का इमिग्रेशन यहीं होता था। वहीं भारत से पाकिस्तान जाने वाले यात्रियों का इमिग्रेशन भी यहीं होता था। लेकिन 2019 में भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में तनाव बढ़ने के बाद भारत ने इस ट्रेन सेवा को बंद कर दिया। अब यह रेलवे स्टेशन पाकिस्तान के लिए एक टूरिस्ट पॉइंट बन गया है और वह इसे पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए उपयोग कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed