फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Pakistan Zindabad Slogans Eaised In Ratangarh Police Station Churu

Rajasthan: चूरू जिले के थाना परिसर में पुलिस के सामने पाकिस्तान के समर्थन में लगे नारे, देखें वायरल वीडियो

Sun, 11 Sep 2022 07:32 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 11 Sep 2022 07:32 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो रतनगढ़ थाना परिसर का बताया जा रहा है। वीडियो में थाना अधिकारी अशोक विश्नोई सहित रतनगढ़ पुलिस थाने के अन्य पुलिसकर्मी भी दिखाई दे रहे हैं। वायरल वीडियो को लेकर अशोक विश्नोई ने कहा कि उसमें ऑडियो स्पष्ट नहीं है और इस बारे में मुझे जानकारी भी नहीं है।

विज्ञापन
Pakistan Zindabad Slogans Eaised In Ratangarh Police Station Churu
रतनगढ़ पुलिस स्टेशन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के चूरू जिले के रतनगढ़ में थाने में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि थाना परिसर में चल रहे पुलिस पब्लिक लीग में शूटिंग वॉलीबॉल मैच में यह नारे लगाए गए है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं गई हैं। 

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो रतनगढ़ थाना परिसर का बताया जा रहा है। वीडियो में थाना अधिकारी अशोक विश्नोई सहित रतनगढ़ पुलिस थाने के अन्य पुलिसकर्मी भी दिखाई दे रहे हैं। वायरल वीडियो को लेकर अशोक विश्नोई ने कहा कि उसमें ऑडियो स्पष्ट नहीं है और इस बारे में मुझे जानकारी भी नहीं है।
विज्ञापन

 


हलांकि, बताया जा रहा है कि वीडियो में नारे रतनगढ़ पुलिस थाना की टीम की जीत पर लगाए गए थे। शूटिंग वॉलीबॉल मैच में भानीपुरा की टीम को हराकर रतनगढ़ की टीम 2-0 से विजेता रही थी। इस मैच में मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक अभिनेश महर्षी, तहसीलदार बजरंग लाल और थाना प्रभारी अशोक बिश्नोई भी मौजूद थे। वायरल हो रहा वीडियो कार्यक्रम समापन के बाद का बताया जा रहा है। इसे लेकर रतनगढ़ डीएसपी मानसू शर्मा से बात करने की कोशिश की गई तो उन्हें व्यस्त होने का हवाल देकर बाद में कॉल करने की बात कह दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed