फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Pakistan intelligence agency ISI sent youth to India to gather intelligence

आईएसआई ने खुफिया जानकारी जुटाने के लिए नाबालिग को भेजा भारत, पकड़ा गया

Wed, 11 Sep 2019 01:55 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Trainee Trainee Updated Wed, 11 Sep 2019 01:55 PM IST
सार

  • बीएसएफ ने भारत-पाक अंतर्राष्ट्रीय सीमा को पार कर आए युवक को गिरफ्तार किया
  • युवक पाकिस्तान के रहीमयार खां का रहने वाला है
  • युवक ने पूछताछ में बताया कि वह सेना के कैंपों की जानकारी जुटाने आया है

विज्ञापन
Pakistan intelligence agency ISI sent youth to India to gather intelligence
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

बीएसएफ ने भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा को पार कर आए युवक को गिरफ्तार किया। तारबंदी को पार करके भारत आए किशोर ने पूछताछ में कई राज उगले हैं। पूछताछ में युवक ने बताया कि पाकिस्तान में उसके मामा ने उसे भारतीय सीमा में घुसकर सेना के कैंप व अन्य खुफिया जानकारी जुटाने की सलाह दी थी। 

विज्ञापन


उसने बताया है कि वह अमरकोट से ट्रेन में बैठकर खोखरापार आया, वहां से वह ट्रेन से उतरा और तारबंदी के नीचे से सोमवार सुबह नौ से दस बजे की बीच भारतीय सीमा में घुसा। इस बात से बीएसएफ को आशंका है कि युवक को आईएसआई के द्वारा भेजा गया है। 
विज्ञापन


आशंका है कि आईएसआई द्वारा युवक को खुफिया जानकारी जुटाने के लिए तारबंदी पार करवाया गया है, क्योंकि युवक ने बताया है कि वह अमरकोट इलाके का रहने वाला है। जेआईसी के लिए गडरारोड थाना पुलिस बुधवार उसे बाड़मेर लेकर आएगी, जहां संयुक्त सुरक्षा एजेंसियां पूछताछ करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गडरारोड थानाधिकारी अमरसिंह ने बताया कि युवक का नाम भागचंद पुत्र लक्ष्मण दास कोली (16) है। वह पाकिस्तान के रहीमयार खां का रहने वाला है। युवक ने बॉर्डर पिलर संख्या 815-816 के बीच से भारत घुस आया। जहां बीएसएफ बटालियन 151 ने इसे पकड़ लिया। 

मंगलवार को बीएसएफ ने युवक को गडरारोड थाना पुलिस को सौंप दिया। जिसके बाद पूछताछ ने युवक ने कबूला कि वह पाकिस्तानी नागरिक है और सीमा पार कर भारत में घुसा है। तलाशी के दौरान उसके पास से पाकिस्तानी मुद्रा के 10 और 20 रुपये का एक-एक नोट बरामद हुआ है। इसके अलावा युवक के पास से किसी भी प्रकार के दस्तावेज बरामद नहीं हुए है।

ग्रामीणों ने बताया कि बच्चों ने खेलने के दौरान सीमा पर कर आए पाकिस्तानी युवक को देखकर शोर मचाना शुरू कर दिया। जिसके बाद ग्रामीणो ने उसे पकड़ कर बीएसएफ को सौंप दिया। 


दूसरी ओर बीएसएफ ने दावा किया है कि उन्होंने युवक को देख आवाज लगाई और उसने रुकने के लिए कहा, लेकिन वह रुका नहीं। इसके बाद उसका पीछा कर अकली गांव के पास उसे दबोच लिया गया। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed