फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Pakistan installs cameras at Rajasthan Border.

पाक ने तोड़े नियम, बॉर्डर पर लगाए कैमरे

Sat, 11 Jul 2015 07:04 PM IST
Updated Sat, 11 Jul 2015 07:04 PM IST
विज्ञापन
Pakistan installs cameras at Rajasthan Border.

राजस्थान से सटी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान ने भारत की तरह सीसीटीवी कैमरे लगा दिए। जब भारत ने आपत्ति दर्ज कराई तो कुछ जगह से ही इन्हें हटाया।

विज्ञापन


आशंका है कि नियम विरुद्ध लगाए इन कैमरों के जरिए पाकिस्तान की जासूसी करने की मंशा है।

बाड़मेर, जैसलमेर, श्रीगंगानगर व बीकानेर जिलों से सटी सीमा पर भारतीय चौकियों के सामने इन कैमरों को लगाया गया। भारतीय सीमा से इनकी दूरी महज 200-300 मीटर है।
विज्ञापन


कैमरे लगे होने का मामला सबसे पहले बीएसएफ के सामने आया। बीएसएफ ने पाया कि कैमरे कुछ ऊंची झाड़ियों पर लगाए गए, जिससे वे आसानी से नहीं दिखें। कैमरे चालू रखने के लिए इन्हें सोलर पैनलों से जोड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जासूसी की आशंका

Pakistan installs cameras at Rajasthan Border.

इस मामले की जब बीएसएफ को जानकारी मिली, तो पाक को इस घटना के लिए कड़ी आपत्ति दर्ज कराई। नियमानुसार भारत-पाकिस्तान बॉर्डर के दोनों ओर 500-500 मीटर तक इस तरह के उपकरणों का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है।

बीएसएफ के प्रवक्ता और डीआईजी रवि गांधी ने कहा था कि इस घटना को लेकर पाकिस्तान को आपत्ती दर्ज करवा दी गई है, लेकिन अब इसके बड़े स्तर पर उठाया जाएगा।

हालांकि आपत्ति के बाद पाकिस्तान ने कुछ क्षेत्रों से कैमरे हटाए हैं। हाल ही पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ के प्रयास सामने आए थे और इससे पहले पाकिस्तान मानव रहित विमान के जरिए जासूसी के प्रयास करता रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed