फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Owner of Alto car bought VIP number in six lakh rupees in jaipur rajasthan

ऑल्टो कार के मालिक ने छह लाख रुपये में खरीदा वीआईपी नंबर

Sun, 07 Jul 2019 11:42 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: आसिम खान Updated Sun, 07 Jul 2019 11:42 AM IST
विज्ञापन
Owner of Alto car bought VIP number in six lakh rupees in jaipur rajasthan
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

राजस्थान के जयपुर में एक ऑल्टो कार के मालिक ने छह लाख रुपये में अपनी कार के लिए वीआईपी नंबर 0001 खरीदा है। बीएस-5 कैटेगरी के चार पहिया वाहनों के लिए पिछले दिनों खोली गई नई पंजीयन सीरीज आरजे-45 सीएम के 0001 नंबर के लिए नीलामी की गई।

विज्ञापन


नंबर खरीदने के लिए चार लोगों ने आवेदन किया था। बोली में मर्सिडीज से लेकर मारुति ऑल्टो तक के मालिक शामिल थे। जब बोली लगनी शुरू हुई तो ऑल्टो के मालिक संजय ने 5.21 लाख की सबसे अधिक बोली लगाई। प्रादेशिक परिवहन कार्यालय ने इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन


संजय ने 5.21 की बोली लगाई और आवेदन के लिए एक लाख का डीडी जमा किया था। इस तरह उसे ये नंबर छह लाख रुपये से ज्यादा का पड़ा। आरटीओ राजेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि ऐसा पहली बार है कि मर्सिडीज गाड़ी को छोड़कर यह नंबर ऑल्टो कार को गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजेंद्र कुमार ने आगे कहा कि खास बात यह है कि नंबर की बोली 1.5 लाख पहुंचते ही मर्सिडीज का मालिक नीलामी बीच में ही छोड़कर चला गया। जिसके बाद ये नंबर ऑल्टो के मालिक ने सबसे ज्यादा की बोली लगाकर खरीदा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed