फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Orphan girl gang raped by three youths in dausa made obscene video Rajasthan news

Rajasthan: बिन मां-बाप की बेटी को उठा ले गए तीन युवक, गैंगरेप कर बनाया अश्लील वीडियो, धमकी देकर छोड़ा

Sun, 08 Jan 2023 10:09 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 08 Jan 2023 10:09 PM IST
सार

पीड़िता के माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। उसके परिवार में कोई जिम्मेदार व्यक्ति नहीं है। घटना के बाद से पीड़िता खौफ में थी। उसने किसी को भी घटना के बारे में जानकारी नहीं दी, लेकिन शनिवार को उसने अपनी ताई को अपने साथ हुई दरिंदगी के बारे में बताया। जिसके बाद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन
Orphan girl gang raped by three youths in dausa made obscene video Rajasthan news
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान के दौसा जिल में एक नाबालिग से गैंगरेप का मामला सामने आया है। शहर के मानपुरा थाना इलाके में रहने वाली एक लड़की को तीन युवकों ने अगवा कर उसके साथ गैंगरेप किया। आरोपियों ने इस दौरान उसका वीडियो बना लिया और किसी को भी घटना के बारे में बताने पर उसे वायरल करने की धमकी देकर छोड़ दिया। बिना माता-पिता की बेटी पांच दिन तक खौफ में रही। बाद में उसने अपनी ताई को घटना की जानकारी दी और आरोपियों के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया।  

विज्ञापन


मानपुर थाना पुलिस ने बताया कि पीड़िता की ताई ने थाने आकर केस दर्ज कराया है। पीड़िता लड़की ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि भेदाड़ी के रहने वाले शेबू, सुमेर और गोविंद मीणा दो जनवरी को उसे अगवा कर ले थे। तीनों आरोपियों ने उसके साथ गैंगरेप किया और उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। किसी को कुछ भी बातने पर धमकी दी कि तेरा वीडियो वायरल कर देंगे।  
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पीड़िता के माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। उसके परिवार में कोई जिम्मेदार व्यक्ति नहीं है। घटना के बाद से पीड़िता खौफ में थी। उसने किसी को भी घटना के बारे में जानकारी नहीं दी, लेकिन शनिवार को उसने अपनी ताई को अपने साथ हुई दरिंदगी के बारे में बताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके बाद उसकी ताई उसे थाने लेकर पहुंची और आरोपियों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कराया। पुलिस ने पीड़िता के बयान लेकर केस दर्ज कर लिया है। उसका मेडिकल भी करा लिया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed