फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Organizations in Karauli submitted memorandum to the President regarding Manipur violence

Karauli: जिला कलेक्ट्रेट में संगठनों ने किया प्रदर्शन, मणिपुर हिंसा को लेकर राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Fri, 28 Jul 2023 06:20 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 28 Jul 2023 06:20 PM IST
सार

जिला कलेक्ट्रेट परिसर में कई संगठनों ने एकत्र होकर मणिपुर में 80 दिन से चल रही राज्य हिंसा को लेकर राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया गया।

विज्ञापन
Organizations in Karauli submitted memorandum to the President regarding Manipur violence
कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

करौली में जिला मुख्यालय में कलेक्ट्रेट में पीयूसीएल कार्यकर्ता और अन्य संगठनों के द्वारा मणिपुर हिंसा के विरोध में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर मणिपुर में शांति बहाली और मुख्यमंत्री वीरेन सिंह से इस्तीफे की मांग की है। इस दौरान पीयूसीएल कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की।

विज्ञापन


जिला कलेक्ट्रेट परिसर में पीयूसीएल कार्यकर्ता, स्किल डेवलपमेंट नया सवेरा, गांधी दर्शन सहित अन्य संगठनों द्वारा मणिपुर में 80 दिन से चल रही राज्य हिंसा को लेकर राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में आरोप लगाया है कि मणिपुर में पिछले 80 दिन से चल रही राज्य हिंसा को लेकर केंद्र सरकार तुरंत हस्तक्षेप करें और कानूनी राज बहाल किया जाए। 
विज्ञापन

सांप्रदायिक भीड़ द्वारा स्थानीय कुकी आदिवासी महिलाओं को निर्वस्त्र कर अत्याचार, हिंसा और सामूहिक बलात्कार जैसी घटनाओं में तत्काल गिरफ्तारियां हों और पीड़िता को न्याय मिले। साथ ही मुख्यमंत्री वीरेन सिंह तुरंत इस्तीफा दें। साथ ही प्रगतिशील महिला फेडरेशन के दल पर झूठे केस दर्ज करने का आरोप लगाते हुए हुए केस वापस लेने की मांग की। इस दौरान अन्य कई घटनाओं पर भी विरोध जताया और कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले 80 दिनों से मणिपुर में चल रहे घटनाक्रम पर दुख जताते हुए कार्रवाई की मांग को लेकर कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया। इस दौरान मणिपुर को लेकर प्रधानमंत्री चुप्पी साधने का आरोप लगाते हुए वक्तव्य देने की मांग की। महिलाओं हो रहे अत्याचार और इस तरह की घटनाओं पर लगाम कसने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। मणिपुर मामले में पीड़ितों को न्याय देने और दोषियों को तुरंत फांसी की सजा देने की मांग की। इस दौरान सुमन बैरवा, पूजा सेन, शीतल, मनीषा माली, शारदा मीणा, प्रेम सिंह माली, अशोक चतुर्वेदी, अंजू ताराबाद, अंजू बैरवा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed