फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Opium smuggler arrested in Chittorgarh police seized 2 kg of illegal opium

Rajasthan: चित्तौड़गढ़ में अफीम तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने 2 किलो से अधिक अवैध अफीम जब्त की

Sat, 18 Mar 2023 08:53 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 18 Mar 2023 08:53 PM IST
सार

चित्तौड़गढ़ में डीएसटी और कोतवाली चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ संयुक्त कार्यवाही करते हुए 2.155 किलोग्राम अवैध अफीम जब्त कर नीमच निवासी आरोपी मुकेश पुत्र ओंकार भील को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Opium smuggler arrested in Chittorgarh police seized 2 kg of illegal opium
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चित्तौड़गढ़ के पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत डीएसटी प्रभारी भवानी सिंह राजावत मय टीम, थानाधिकारी कोतवाली विक्रम सिंह मय जाप्ता द्वारा कोतवाली चित्तौड़गढ़ थानांतर्गत गस्त की जाकर संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी की जा रही थी। 

विज्ञापन


गश्त करती हुई पुलिस टीम जिला परिषद कार्यालय के गेट के सामने रोड पर पहुंची। जहां पर एक व्यक्ति खड़ा हुआ दिखाई दिया, जिसने अपनी पीठ के पीछे एक बैग लटका रखा था। पुलिस को देख भागने का प्रयास करने पर इसे घेरा देकर पकड़ा गया। पास मिले थैले में रखी एक प्लास्टिक की थैली से 2.155 किलोग्राम अफीम मिली। 
विज्ञापन

     
एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज
पुलिस थाना कोतवाली चित्तौड़गढ़ पर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर आगे का इंवेस्टिगेशन किया जा रहा है।

कार्रवाई इस टीम ने सहयोग किया
प्रभारी डीएसटी पुलिस इंस्पेक्टर भवानी सिंह राजावत, विक्रम सिंह पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी कोतवाली चित्तौड़गढ़ , हेड कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह, फतेह सिंह, कांस्टेबल ललित सिंह, चन्द्र करण सिंह, मुनेंद्र सिंह, राजदीप सिंह, अजय, , दुर्गाराम, हरफुल , सद्दाम राजेश व चालक कानिस्टेबल राधेश्याम।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed