{"_id":"641dc704acf76424cb0904a3","slug":"one-world-tb-summit-eight-districts-of-rajasthan-get-award-in-sub-national-category-for-tb-eradication-2023-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"One World TB Summit: राजस्थान के आठ जिलों को टीबी उन्मूलन में सब नेशनल कैटेगरी में पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
One World TB Summit: राजस्थान के आठ जिलों को टीबी उन्मूलन में सब नेशनल कैटेगरी में पुरस्कार
Fri, 24 Mar 2023 09:21 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 24 Mar 2023 09:21 PM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित 'वन वर्ल्ड टीबी समिट' में राजस्थान के 8 जिलों को सब नेशनल सर्टिफिकेशन ऑफ टीबी एलिमिनेशन अवार्ड 2022 कैटेगरी में पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
प्रदेश के आठ जिलों को मिला पुरस्कार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के एनएचएम मिशन निदेशक ने टीबी एलिमिनेशन अवार्ड प्राप्त किए। टीबी मुक्ति के प्रयासों की बदौलत पिछले साल के 19वें स्थान से राजस्थान चौथे स्थान पर आ गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्य आथित्य में शुक्रवार को विश्व क्षय रोग दिवस पर वाराणसी में आयोजित " वन वर्ल्ड टीबी समिट" One World TB Summit में राजस्थान के 8 जिलों को सब नेशनल सर्टिफिकेशन ऑफ टीबी एलिमिनेशन अवार्ड 2022 कैटेगरी में पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
4 जिलों को सिल्वर, 4 को ब्रॉन्ज मेडल
प्रदेश के चिकित्सा और स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीणा ने टीबी उन्मूलन की सेवाओं में केंद्रीय स्तर पर प्रदेश के जिलों को राष्ट्रीय स्तर के पुरुस्कार मिलने पर शुभकामनाएं दी हैं और एकजुट होकर टीबी रोग को हराने की जंग जारी रखने का आह्वान किया है। राज्य के 4 जिलों ने सिल्वर और 4 जिलों ने ब्रोंज मेडल जीता है। बारां, भीलवाड़ा, जालौर, जैसलमेर को सिल्वर और बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, चित्तौड़गढ़ को ब्रॉन्ज मेडल से पुरस्कृत किया गया है। राज्य सरकार की ओर से IAS सुधीर कुमार शर्मा ने ये पुरस्कार प्राप्त किए।
विज्ञापन
राजस्थान के लिए यह गौरव का विषय
भारत सरकार ने टीबी मुक्त राजस्थान के लक्ष्य के लिए साल 2025 का टारगेट रखा है। इसी संदर्भ में राज्य के 12 जिलों में टीबी मुक्त अभियान की समीक्षा और किए गए आवेदन के सर्टिफिकेशन के लिए राजस्थान में सर्वे किया गया। जिसके आधार पर राज्य ने यह उपलब्धि हासिल की है। पिछले साल राज्य के बाड़मेर जिले को सिल्वर कैटेगरी , प्रतापगढ़, बारां, सीकर को ब्रोंज कैटेगरी में यह पुरस्कार मिल चुका है। राज्य टीबी अधिकारी डॉ विनोद कुमार गर्ग ने बताया कि राजस्थान के लिए यह गौरव का विषय है। प्रदेश में टीबी यानि क्षय रोग के सम्पूर्ण उन्मूलन के लिए पूरी कटिबद्धता के साथ प्रयास किए जा रहें है। यह पूर्ण विश्वास है कि टीबी हारेगा और राजस्थान जीतेगा।
विज्ञापन