{"_id":"62224191e2040b05bd2b3f6b","slug":"one-killed-in-car-and-truck-collision-in-jodhpur-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road accident: ओवरटेक करने के चक्कर में ट्रक से टकराई कार, एक घंटे बाद निकाला जा सका चालक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road accident: ओवरटेक करने के चक्कर में ट्रक से टकराई कार, एक घंटे बाद निकाला जा सका चालक का शव
Fri, 04 Mar 2022 10:12 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 04 Mar 2022 10:12 PM IST
सार
जोधपुर के बिलाड़ा नेशनल हाईवे 25 पर एक कार और ट्रक की आमने सामने से टक्कर हो गई। हादसे में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई कार में चालक फंस गया। करीब एक घंटे बाद ग्रामीणों चालक को बाहर निकाल पाए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई कार में फंस गया था चालक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जोधपुर के बिलाड़ा नेशनल हाईवे 25 पर एक कार और ट्रक की भिड़ंत हो गई। हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था की कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और चालक उसी में फंस गया। मौके पर ग्रामीणों और राहगीरों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार गुरुवार रात नेशनल हाईवे 25 पर कापरड़ा के पास ओवरटेक करने के कारण एक कार और ट्रक की टक्कर हो गई। हादसे में कापरड़ा निवासी मदनलाल देवासी टैक्सी चालक की मौत हो गई। वह बुकिंग लेने के लिए 11:30 अपने घर से भावी जा रहा था। इसी दौरान कापरड़ा के पास बने फ्लाईओवर पर ओवरटेक करने के चक्कर में कार सामने से आए रहे ट्रक से टकरा गई। आगे से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण चालक मदनलाल उसी में फंस गया।
विज्ञापन
राहगीरों और ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी। बता दें कि इससे एक दिन पहले भी इसी हाईवे पर हुए हादसे में मां और बेटे की मौत हो गई थी जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए थे।
विज्ञापन