{"_id":"61fbceafc0026347562ee374","slug":"one-killed-and-one-injured-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road accident: वाहन की टक्कर से युवक की मौत, एक गंभीर घायल का अस्पताल में इलाज जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road accident: वाहन की टक्कर से युवक की मौत, एक गंभीर घायल का अस्पताल में इलाज जारी
Thu, 03 Feb 2022 06:16 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 03 Feb 2022 06:16 PM IST
सार
बाइक से जा रहे दो युवकों को खड़ीपुर के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, एक की मौके पर ही मौत हो गई है।
विज्ञापन
मृतक गौरव राणा।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
डाबी थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 27 खड़ीपुर के पास अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डाबी से कोटा की और जाते समय बुधवार देर रात खड़ीपुर के पास एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में बिजौलिया निवासी शिवा (22) पुत्र रामप्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गया। कृष्णा नगर बोरखेड़ा कोटा निवासी गौरव राणा (30) पुत्र तरसेम की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर डाबी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को एंबुलेंस की मदद से कोटा एमबीएस अस्पताल लेकर गई, यहां उसका उपचार चल रहा है। गुरुवार सुबह पीएम के बाद मृतक का शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन