फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   one devotee died due to vehicle hit bike in Nagaur

Rajasthan: रामदेवरा जा रहे दो श्रद्धालुओं को वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

Sun, 28 Aug 2022 02:51 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर Published by: रोमा रागिनी Updated Sun, 28 Aug 2022 02:51 PM IST
सार

मृतक उज्जैन का रहने वाला था। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं दूसरा श्रद्दालु गंभीर घायल हो गया, जिसे नागौर से जोधपुर रेफर किया गया है।

विज्ञापन
one devotee died due to vehicle hit bike in Nagaur
सड़क हादसा - फोटो : Social Media

विस्तार

नागौर के बीकानेर रोड पर शनिवार शाम को एक अज्ञात वाहन ने रामदेवरा जा रहे मोटरसाइकिल सवार दो श्रद्धालुओं को टक्कर मार दी। हादसे में एक श्रद्धालु ने दम तोड़ दिया। वहीं दूसरा श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे नागौर के पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सालय लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


मृतक की पहचान मध्य प्रदेश के उज्जैन के सेमलिया पुलिस थाना महितपुरा निवासी अमर लाल पुत्र फूराराम के रूप में हुई। वहीं गंगाराम को गंभीर हालात में नागौर के जेएलएन अस्पताल से जोधपुर रेफर कर दिया। वहीं मृतक के साथी दिनेश बागरी ने कोतवाली थाने में उपस्थित होकर रिपोर्ट दी। उसने बताया कि वे उज्जैन जिले के सेमलिया से 5 मोटरसाइकिलों से रामदेवरा जा रहे थे। जब वे नागौर से निकले तो इसी दौरान बीकानेर रोड पर एक अज्ञात वाहन ने उनके दोस्तों की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। 

विज्ञापन


मृतक के साथी ने बताया कि उसने पीछे मुड़कर देखा तो दोनों घायल थे। दोनों को स्थानीय लोगों को सहायता से नागौर की राजकीय चिकित्सालय लाया गया, जहां पर एक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। कोतवाली थाने के हेड कांस्टेबल बताया कि मृतक के परिजन रविवार सुबह नागौर पहुंचे। जिसके बाद पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed