{"_id":"5fd214d1b3e24b51d429458d","slug":"once-again-five-children-died-in-one-night-in-j-k-lone-hospital-in-kota-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटा: जेके लोन अस्पताल में एक बार फिर पांच मासूमों की मौत, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटा: जेके लोन अस्पताल में एक बार फिर पांच मासूमों की मौत, मचा हड़कंप
Thu, 10 Dec 2020 09:59 PM IST
अनिल पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अनिल पांडेय
Updated Thu, 10 Dec 2020 09:59 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
राजस्थान में कोटा बच्चों की मौत को लेकर काफी चर्चा में रहता है। एक बार फिर कोटा संभाग का सबसे बड़ा मातृ शिशु जेके लोन अस्पताल सवालों के कटघरे में है। यहां पर एक बार फिर पांच बच्चों की मौत हो गई, जिसके बाद से पूरे अस्पताल में हड़कंप मचा हुआ है। हालांकि, अस्पताल के अधीक्षक इस मामले की जांच कर रहे हैं, लेकिन मृतक नवजातों के परिजनों का आरोप है कि अस्पताल प्रशासन और चिकित्सकों ने इलाज में लापरवाही बरती, जिससे बच्चों की मौत हुई। बता दें कि अस्पताल में नवजातों की मौत को लेकर पहले भी काफी हंगामा हो चुका है, लेकिन स्थिति ज्यों की त्यों बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार को हुई पांच बच्चों की मौत
दरअसल, अस्पताल में बुधवार को पांच नवजात बच्चों की मौत हो गई। उसके बाद से बच्चों के परिजन अस्पताल में हंगामा खड़ा कर दिया। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में इलाज को लेकर लापरवाही की गई है। अस्पताल में दो नवजातों के परिजन उनके शव को लेकर बैठे हुए हैं। वहां पर उनकी की सुनवाई करने वाला भी नहीं था।
विज्ञापन
रात में सो जाता है स्टाफ
अस्पताल की लापरवाही को लेकर परिजनों का कहना है कि रात में काम करने वाले स्टाफ सो जाते हैं। जब बच्चे की तबीयत बिगड़ी तो वे उनके पास गए, लेकिन उन लोगों ने किसी भी तरह की सुनवाई नहीं की। साथ ही, कहा कि कल सुबह डॉक्टर साहब आएंगे, तब दिखाना। यहां तक कि वे लोग कहते हैं, बच्चा नॉर्मल है।
विज्ञापन