{"_id":"6438396700603438f6059b33","slug":"on-collective-leave-of-government-departments-tehsildar-in-fatehpur-ramgarh-sub-division-office-memorandum-2023-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: सरकारी विभाग के बाबू सामूहिक अवकाश पर, CM के नाम दिया ज्ञापन, 17 को विशाल महापड़ाव की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: सरकारी विभाग के बाबू सामूहिक अवकाश पर, CM के नाम दिया ज्ञापन, 17 को विशाल महापड़ाव की चेतावनी
Thu, 13 Apr 2023 10:48 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 13 Apr 2023 10:48 PM IST
सार
मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ द्वारा पूरे प्रदेश भर में सरकारी कार्यालयों के बाबू ने अपनी कई मांगों को लेकर आंदोलन पर हैं। 10 अप्रैल से फतेहपुर और रामगढ़ के कार्मिक भी सामूहिक अवकाश लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। गुरुवार को उपखंड कार्यालय में सीएम के नाम तहसीलदार को मांगों का ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन
कर्मचारियों ने किया विरोध प्रदर्शन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान राज्य मंत्रालय कर्मचारी महासंघ के आंदोलन के अंतर्गत ब्लॉक फतेहपुर, रामगढ़ के बाबूओ द्वारा उपखंड कार्यालय परिसर में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने से पहले कार्मिकों ने सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन
इन मांगों को लेकर चल रहा है आंदोलन
कार्मिकों के ब्लॉक अध्यक्ष पवन कुमार शर्मा ने बताया कि राज्य सरकार ने वेतन में कटौती कर अपने ही आदेशों लिखित समझौतों को दरकिनार कर हठधर्मिता कर रखी है । जिसके विरोध में हमने प्रदर्शन कर यह ज्ञापन दिया है। 16 अप्रैल तक सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। 17 अप्रैल को जयपुर में विशाल महापड़ाव करेंगे । जब तक सरकार कार्मिकों की बात नहीं मानती तब तक यह महापड़ाव चालू रहेगा।
विज्ञापन
प्रदर्शन में कर्मचारी रहे मौजूद
प्रदर्शन के दौरान अमरचंद लक्ष्मीकांत, खलील अहमद, दीनदयाल, राकेश, दिनेश जोशी, विकास जांगिड़,अजय भातरा, धर्मपाल, रामकरण सिंह, अजय तिवारी, राकेश, वेद प्रकाश, मेनपाल ,अल्ताफ ,पुरुषोत्तम, जयपाल ,दामोदर, रामअवतार, ज्ञान प्रकाश ,राजकुमार, रोहित शर्मा, निलेश जोशी ,नरेंद्र कुमार, विनोद,ज्ञान प्रकाश ,सहित सभी विभागों के बाबू उपस्थित रहे।
विज्ञापन