फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   ola taxi driver sexully asaulted finnish woman in rajasthan

ओला के ड्राइवर ने किया विदेशी महिला का यौन शोषण

Sun, 06 Sep 2015 05:12 PM IST
Updated Sun, 06 Sep 2015 05:12 PM IST
विज्ञापन
ola taxi driver sexully asaulted finnish woman in rajasthan

राजस्थान में जापानी महिला पर्यटक के साथ रेप करने के आरोपियों को 20-20 साल की सजा मिलने के अगले दिन ही राजधानी जयपुर में एक और ऐसा ही शर्मनाक वाकया सामने आ गया। जहां बीते शुक्रवार को एक ओला कैब के ड्राइवर ने एक विदेशी महिला का यौन शोषण करने का प्रयास किया।

विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार पीड़ित महिला एक ऑनलाइन मार्केटिंग कंपनी में इंटर्न है। उसने गुरुवार रात को अपने ऑफिस की ओर से दी गई डिनर पार्टी से वापस घर जाने के लिए मोबाइल से एक टैक्सी बुक की थी।
विज्ञापन


आरोप है कि जब युवती घर पहुंचने पर ड्राइवर को उसके पैसे देने लगी तो उसने उसे अपनी ओर खींच लिया। आरोपी ने उसे किस करने का भी प्रयास किया।
 
ड्राइवर की यह हरकत देख युवती ने तुरंत अपने साथियों को फोन किया, लेकिन तक आरोपी ड्राइवर फरार हो गया। वहीं पीड़िता के साथी उसे लेकर शास्त्री नगर थाने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को किया गिरफ्तार

ola taxi driver sexully asaulted finnish woman in rajasthan

जिसके बाद पुलिस ने आरोपी ड्राइवर सूर्यदीप पोद्दार के खिलाफ मुकदमा दायर कर लिया। वह हरियाणा का रहने वाला है। एक सीनियर पुलिस अधिकारी कैलाश बिश्नोई ने बताया कि मामले में यह भी जांच की जाएगी कि ओला ने उसे रखते समय उसके कागजातों की पुख्ता जांच की थी या नहीं।

अगर कंपनी की कहीं लापरवाही मिलती है तो उनके खिलाफ भी कड़ा एक्‍शन लिया जाएगा। बिश्नोई ने बताया कि पीड़िता एक कंपनी में इंटर्न हैं। उसके कुछ दोस्तों ने होटल गोल्डन ओक में एक पार्टी रखी थी। जिसके बाद उसने रात एक बजे के करीब घर जाने के लिए पार्टी बुक की थी।

जब उसने ड्राइवर को पैसे देने का प्रयास किया तो उसने उसे खींचकर चुंबन लेने का प्रयास‌ किया। जब युवती ने विरोध किया तो आरोपी भाग निकला। वहीं इस वारदात के बाद शुक्रवार सुबह आरोपी ड्राइवर ने और शर्मींदगी का प्रदर्शन करते हुए पीड़ित युवती को एक मैसेज भेजा और कहा कि अगर उसे कैब की जरूरत है तो उसे फोन कर ले।

उसकी इसी गलती ने उसे पुलिस तक पहुंचा दिया। वहीं महिला ने घटना की जानकारी अपनी कंपनी मालिक को भी दी। जिन्होंने पुलिस को सूचना दी। आरोपी ड्राइवर को पुलिस ने पूछताछ के लिए थाने बुलाया और गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed