{"_id":"62de95ce50b20802316c39e7","slug":"now-employees-will-get-chance-for-promotion-twice-one-year-dpc-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: अब कर्मचारियों को साल में दो बार मिलेगा पदोन्नति का अवसर, सीएम गहलोत ने इस प्रस्ताव को दी मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: अब कर्मचारियों को साल में दो बार मिलेगा पदोन्नति का अवसर, सीएम गहलोत ने इस प्रस्ताव को दी मंजूरी
Mon, 25 Jul 2022 06:38 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Mon, 25 Jul 2022 06:38 PM IST
सार
अब साल में दो बार विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक आयोजित हो सकेगी। इससे कर्मचारियों को दो बार पदोन्नति का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
सीएम अशोक गहलोत (सांकेतिक फोटो)
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने साल में दो बार विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की बैठक आयोजित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। अब सभी विभागों में विभागीय पदोन्नति समिति की नियमित बैठक के बाद भी रिक्त बचे पदों के लिए समिति की एक और बैठक कर सकेगी। इससे कार्मिकों को साल में दो बार पदोन्नति का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
प्रस्ताव के अनुसार सभी सेवाओं में पदोन्नति से भरे जाने वाले पदों पर यदि नियमित डीपीसी 30 सितंबर से पहले हो जाती है। इसके बाद किसी पद/संवर्ग के 15 प्रतिशत से अधिक पद 31 दिसंबर तक खाली हो जाते हैं, ऐसे में इन्हें भरने के लिए डीपीसी अनुशंसाओं का रिव्यू किया जा सकेगा। साथ ही उसी वित्तीय वर्ष में 31 मार्च तक डीपीसी कर भरा जा सकेगा।
विज्ञापन
दरअसल, वित्तीय वर्ष में एक अप्रैल से पदोन्नति की प्रक्रिया शुरू हो जाती है। अधिकांश विभागों में जून-जुलाई तक वार्षिक नियमित पदोन्नति समिति की बैठक आयोजित कर ली जाती है। डीपीसी में एक अप्रैल की स्थिति में पूरे वर्ष की सभी संभावित रिक्तियों को शामिल किया जाता है।
विज्ञापन
नियमित डीपीसी होने के बाद भी सेवा से पृथक्कीकरण, अनिवार्य सेवानिवृत्ति, स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति, निधन, पदोन्नति स्वीकार नहीं करने जैसे विभिन्न कारणों से रिक्तियां उत्पन्न हो जाती हैं। प्रस्ताव को मंजूरी के बाद इन रिक्तियों को समय से भरा जा सकेगा। साथ ही राज्य कार्मिकों को पदोन्नति के अधिक अवसर भी मिलेंगे।